Rahul Gandhi Elon Musk: राहुल ने एलन मस्क को दी बधाई, कहा-उम्मीद है दबाव में ट्विटर विपक्ष की आवाज नहीं दबाएगा

Rahul Gandhi Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया है। ट्विटर के हेडक्वार्टर ने घुसते ही एलन ने सीआईए पराग अग्रवाल को फायर कर दिया। इसके साथ कई बड़े कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। फ्री स्पीच के हिमायती एलन मस्क की एंट्री के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि, चिड़िया (ट्विटर) आजाद हो गई है। इसी बीच राहुल गांधी ने एलन मस्क को ट्विटर का अधिग्रहण करने की बधाई दी।

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने Elon Musk से Twitter पर बड़े बदलाव की जताई उम्मीद | वनइंडिया हिंदी |*News
    Rahul Gandhi congratulates Elon Musk, says Hope Twitter will not suppress voice of opposition

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार शाम ट्वीट कर कहा कि, बधाई एलन मस्क। मुझे उम्मीद है कि ट्विटर अब हेट स्पीच के खिलाफ कार्रवाई करेगा, फैक्ट चेक और अधिक मजबूती से करेगा। अब सरकार के दबाव के कारण भारत में विपक्ष की आवाज को नहीं दबाएगा। इसके साथ ही राहुल गांधी ने अपनी फॉलोवर्स के ग्रोथ के ग्राफ की एक तस्वीर भी साझा की है।

    जिसे कथित तौर पर ट्विटर द्वारा थोड़े समय के लिए उनके फॉलोवर्स को बढ़ने से रोक दिया गया था। राहुल गांधी द्वारा शेयर किए गए ग्राफ में जनवरी 2021 से लेकर अगस्त 2021 कर उनके फॉलोवर्स की बढ़ोत्तरी सामान्य तौर पर हो रही थी। लेकिन अगस्त 2021 से फरवरी 2022 तक उनके फोलॉर्वस की बढ़ोत्तरी को रोक दिया गया। राहुल गांधी ने दावा किया कि उनके अकाउंट के साथ ट्विटर ने छेड़छाड़ की। हालांकि फरवरी 2022 के बाद उनके फॉलोवर्स फिर से बढ़ने लगे।

    बता दें कि, गुरुवार को ट्विटर को खरीदने की डील पूरी करने के साथ ही उन्होंने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल समेत तीन टॉप अधिकारियों की छुट्टी कर दी। इनमें कंपनी की पॉलिसी हेड विजया गाड्डे और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नेड सेगल के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही मस्क ने अपने ट्विटर बायो को बदलकर चीफ ट्विट कर दिया है। मस्क ने ट्विटर की ये डील 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर में की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+