Miss World Manushi Chhillar को राहुल गांधी ने दी बधाई, बदले में जवाब आया 'Thank You Sir!'

हरियाणा की छोरी मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन कर दिया है। मानुषी के मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्हें हर कोने से बधाइयां मिल रही हैं।

Miss World Manushi Chhillar and Rahul Gandhi

नई दिल्ली। हरियाणा की छोरी मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन कर दिया है। 18 नवंबर को चीन के सान्या शहर में आयोजित प्रतियोगिया में मानुषी के मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्हें हर कोने से बधाइयां मिल रही हैं। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड बनने की बधाई दी।

राहुल गांधी ने ट्विटर पर मानुषी के मिस वर्ल्ड बनने पर लिखा, 'मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को बधाई। युवाओं के अचीवमेंट पर हम गर्व करते हैं। भारत का भविष्य ऐसे ही युवाओं के हाथ में है।' राहुल गांधी की बाधाई पर मानुषी छिल्लर ने भी खुद उन्हें थैंक्यू बोला।

मानुषी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष को जवाब देते हुए लिखा, 'थैंकयू सर। भारत का प्रतिनिधित्व कर सम्मानित महसूस कर रही हूं। ये सबसे अच्छी फीलींग है।' मानुषी छिल्लर ने 108 सुंदरियों को पछाड़ कर मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम किया। भारत को ये खिताब पाने में 17 साल का लंबा वक्त लग गया। इससे पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड का ताज भारत लाईं थीं।

ये भी पढ़ें: थरूर ने उड़ाया था मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के नाम का मजाक, अनुपम खेर ने भड़क के पूछा, 'स्तर क्यों गिर गया इतना?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+