सीढ़ियों से गिरे फोटोग्राफर को राहुल गांधी ने हाथ पकड़कर उठाया, VIDEO
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक जनसभा को संबोधित करने राहुल गांधी ओडिशा पहुंचे हैं। वे जब भुवनेश्वर एयरपोर्ट के बाहर आए, उस वक्त कई मीडियाकर्मी वहां मौजूद थे। फोटोग्राफर तस्वीरें ले रहे थे कि तभी उनमें से एक फोटोग्राफर का पैर फिसला और वो गिर पड़ा। राहुल गांधी ने फोटोग्राफर को गिरते देखा तो तेजी वे उस ओर बढ़े। एसपीजी सिक्यॉरिटी से घिरे राहुल गांधी ने फोटोग्राफर को जाकर उठाया और उसका हालचाल लिया, इसके बाद वे आगे बढ़ गए। बताया जा रहा है कि फोटोग्राफर को चोट नहीं आई है।

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अपने प्रचार अभियान में तेजी लाती दिखाई दे रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज ओडिशा के दौरे पर हैं जहां वे एक रैली को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी ओडिशा से कांग्रेस के मिशन 2019 की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के लगातार कई दौरों के बाद राहुल गांधी का यहां दौरा हो रहा है।
भुवनेश्वर में राहुल ने बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्हें खूब गालियां दी गईं, उन्होंने कहा कि ऐसा करके बीजेपी-आरएसएस ने मुझे गिफ्ट देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी से असहमत हो सकते हैं, पीएम मोदी भी उनसे असहमत हो सकते हैं लेकिन वे पीएम मोदी से नफरत नहीं करते हैं।
पीएम मोदी भी इसके पहले ओडिशा के दौरे पर आ चुके हैं। ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटें हैं जो आगामी आम चुनाव के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों की नजरें इन सीटों पर है। वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद प्रमुख नवीन पटनायक पहले ही साफ कर चुके हैं कि वे ना बीजेपी के साथ है और ना कांग्रेस के साथ हैं। 2014 के चुनाव में यहां 20 सीटों पर BJD को और एक सीट पर बीजेपी को मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications