मेनका गांधी बोलीं- कुछ भी कर लें, पीएम नहीं बन सकते राहुल गांधी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की सीनियर लीडर मेनका गांधी (Maneka Gandhi) इस बार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) में उत्तर प्रदेश की सुलतानपुर सीट से उम्मीदवार हैं। मेनका गांधी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कितनी भी कोशिश कर लें पर वे प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं, अगर कोई करिश्मा हो जाए तो इसके बारे में नहीं कहा जा सकता है।

कुछ भी कर लें, पीएम नहीं बन सकते राहुल- मेनका गांधी

कुछ भी कर लें, पीएम नहीं बन सकते राहुल- मेनका गांधी

उन्होंने प्रियंका गांधी के राजनीति में आने पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी बात की। मेनका गांधी ने कहा कि प्रियंका के आने से कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि उनके पास कार्यकर्ता नहीं हैं। मेनका गांधी सुल्तानपुर से लोकसभा चुनाव जीतने को लेकर आश्वस्त नजर आईं। उन्होंने कहा, 'मेरे पति संजय गांधी दो बार चुनाव जीते और वरुण गांधी पिछली बार सुलतानपुर सीट से चुनाव जीते। अबकी मैं और अन्य कार्यकर्ता काफी मेहनत कर रहे हैं, जीत हमारी ही होगी।' बेटे वरुण गांधी के बारे में उन्होंने कहा कि पीलीभीत में उन्होंने बहुत काम किया है, इसलिए वरुण आसानी से चुनाव जीत जाएंगे।

'प्रियंका के आने का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा'

'प्रियंका के आने का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा'

राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति दो या अधिक सीटों पर चुनाव लड़ सकता है। मेनका गांधी ने एक बार फिर बसपा सुप्रीमो मायावती पर टिकट बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'हम सब जानते हैं कि मायावती पैसे के लिए टिकट बेचती हैं। अबकी सुलतानपुर का टिकट मायावती ने 15 करोड़ में बेचा है।'

'पार्टी कहेगी तो अमेठी और रायबरेली में प्रचार करूंगी'

'पार्टी कहेगी तो अमेठी और रायबरेली में प्रचार करूंगी'

मेनका गांधी ने सपा-बसपा और रालोद के महागठबंधन पर उन्होंने कहा कि उनको खतरा नहीं हैं, वे सुलतानपुर से चुनाव जीत रही हैं। अमेठी और रायबरेली में प्रचार करने के सवाल पर मेनका गांधी ने कहा कि पार्टी ने अभी तक प्रचार करने को नहीं कहा है, लेकिन पार्टी की तरफ से ऐसा कोई संदेश आता है तो वे जरूर अमेठी और रायबरेली में प्रचार करने जाएंगी। बता दें कि राहुल गांधी अमेठी और सोनिया गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। मेनका गांधी ने दावा किया कि बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए पिछली बार के मुकाबले अधिक सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाएगी। बता दें कि मेनका गांधी सुलतानपुर और वरुण गांधी पीलीभीत से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+