संसद में राहुल गांधी क्यों लाए भगवान शिव की तस्वीर, सांप और डमरू को लेकर की बात?
लोकसभा के सदन में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार एनडीए सरकार की खिंचाई करने में जुटे हैं। सोमवार को उस वक्त सदन में कई सदस्य आश्चर्य में पड़ गए जब राहुल गांधी अचानक भगवान शंकर की तस्वीर दिखाने लगे। इस पर जब स्पीकर ओम बिरला की ओर से रोके जाने ने आसन को संबोधित कहरते कहा कि उनके पास और भी तस्वीरें थीं जिन्हें दिखाना चाहते थे और ये बताना चाहते थे कि शिवजी ने किस तरह से रक्षा की।
सदन में सोमवार राहुल गांधी ने जमकर धर्म के विषय में बातें की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भगवान शिव को अपने लिए प्रेरणा बताते हुए कहा कि उनसे विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष की प्रेरणा मिली।राहुल गांधी ने कहा, "उनके बाएं हाथ में त्रिशूल का मतलब अहिंसा है, हमने सच की रक्षा की है बिना किसी हिंसा के। बीजेपी को निशाने पर लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनके लिए सिर्फ सत्ता मायने रखती है।

दरअसल, राहुल गांधी ने सदन में अचानक सोमवार को भगवान शंकर की तस्वीर लहराई। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने उनको टोकते हुए नियम पुस्तिका निकाल ली। राहुल गांधी ने कहा कि सदन में हम शिवजी की तस्वीर भी नहीं दिखा सकते, आप मुझे रोक रहे हैं, लेकिन मेरे पास और भी तस्वीरें थीं जिन्हें दिखाना चाहते थे और बताना चाहते थे कि शिवजी ने किस तरह से रक्षा की है।
ऐसे में सदन ने भगवान की तस्वीर दिखाने की वजह बताई। उन्होंने बताया कि भगवान शंकर की फोटो क्यों दिखा रहे हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि इन सभी को देखकर हमें क्या सीख मिलती है कि हमें डरना नहीं है। उन्होंने अभय मुद्रा का जिक्र करते हुए सभी धर्मगुरु कहते हैं कि डरो मत-डराओ मत। लेकिन खुद को हिंदू कहने वाली भाजपा और यह सरकार लगातार सबको डरा रहे हैं।
वहीं इस पर पीएम मोदी और सत्ता पक्ष के कई दिग्गज नेताओं ने राहुल गांधी का निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने कहा कि इस तरह विपक्ष के नेता राहुल कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना ये बहुत गंभीर विषय है।
दूसरी ओर जब राहुल गांधी को जब स्पीकर भगवान शिव की तस्वीर दिखाने पर टोका तो इस पर राहुल ने कहा कि क्या भगवान शंकर की फोटो दिखाना भी मना है? ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और निशिकांत दुबे ने भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्पीकर की नसीहत के बावजूद स्पीकर के खिलाफ राहुल गांधी आपत्तिजनक बातें कर रहे हैं।
इस बीच राहुल गांधी ने बीजेपी तंज कसा और बगल में बैठे अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद से हाथ मिलाने लगे। इस पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि क्या अब नेता प्रतिपक्ष कुछ भी बोल सकते हैं, क्या उन्हें संसदीय नियमों से छूट मिल गई है?












Click it and Unblock the Notifications