'हमारे अपने 'मोहब्बत की दुकान' राहुल गांधी को जन्मदिन मुबारक', पार्टी ने की बर्थडे को खास बनाने की तैयारी
Rahul Gandhi birthday: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 19 जून को 53वां जन्मदिन है। राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी ने खास अंदाज में ट्विटर जन्मदिन की बधाई दी है। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा, ''हमारे अपने 'मोहब्बत की दुकान' राहुल गांधी को जन्मदिन मुबारक हो।''
कांग्रेस ने 19 जून को ट्वीट कर लिखा, ''एक निडर नेता और भारत को एकजुट रखने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए, प्यार में उनके अटूट विश्वास के लिए, एक ऐसा प्यार जो माफ करने, विश्वास करने, आशा करने और मतभेदों को गले लगाने के लिए तैयार है। हमारे अपने 'मोहब्बत की दुकान' राहुल गांधी जी को जन्मदिन मुबारक हो।''

कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी का जन्मदिन खास बनाने के लिए कई तैयारियां की हैं। सोमवार को दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय के बाहर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने वाले पोस्टर लगाए गए हैं।
इसके अलावा पार्टी के युवा संगठन यूथ कांग्रेस आज 19 जून को 'भारत जोड़ो यात्रा' की यादों को ताजा करेगी। राहुल गांधी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस देशभर में 'भारत जोड़ो यात्रा' की तर्ज आज पांच किलोमीटर की प्रतीकात्मक पैदल यात्राएं करेगी।
इसके अलावा राहुल गांधी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस दिल्ली में अपने हेड क्वार्टर में एक एग्जिबिशन का आयोजन भी कर रही है। ये एग्जिबिशन भारत जोड़ो यात्रा पर आधारित होगा। जो 19 जून से लेकर 30 जून तक चलेगा। इस एग्जिबिशन में लगभग 3000 फोटो लगाई जाएगी।
यहां कोई भी आम आदमी जा सकता है। इसके अलावा प्रदर्शनी स्थल पर एक बड़ा सा एलईडी स्क्रीन भी लगाया जाएगा, जिसमें भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी खास पलों को दिखाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications