सर्वदलीय बैठक से पहले राहुल का मोदी सरकार पर तीखा हमला, कहा-सरकार के सोने का नतीजा शहीद जवानों ने भुगता
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 जवानों को याद कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से मोदी सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं। सरकार के ही एक मंत्री के बयान को कोट करते हुए राहुल गांधी ने पूछा कि, चीन का हमला पहले से प्लान था, लेकिन हमारी सरकार सोती रही। राहुल का ये ट्वीट आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में होने वाली सर्वदलीय बैठक से पहले आया है।
Recommended Video

राहुल गांधी ने शुक्रवार को चीन के साथ हुई झड़प के मामले में ट्वीट करते तीन अहम सवाल सरकार से सामने उठाए। राहुल ने लिखा कि, अब ये स्पष्ट हो गया है कि चीन ने भारतीय सैनिकों पर पूरी योजना के तहत हमला किया है, भारत सरकार ने इस दौरान सोती रही और समस्या को टालती रही। राहुल गांधी ने आगे लिखा कि, सरकार की लापरवाही का खामियाजा हमारे शहीद जवानों को भुगतना पड़ा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस ट्वीट में एएनआई की उस खबर का लिंक भी अटैच किया है जिसमें रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक का बयान शामिल है। श्रीपद नाइक ने माना है कि चीन के द्वारा किया गया हमला पहले से ही प्लान किया हुआ था, भारतीय सेना चीन को मुंहतोड़ जवाब देगी। राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा, भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा की जाएगी।

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने को लेकर गुरुवार को सरकार पर निशाना साधा था। राहुल ने सरकार से सवाल पूछा था कि, हमारे सैनिकों को शहीद होने के लिए निहत्थे क्यों भेजा गया। उन्होंने एक पूर्व सैन्य अधिकारी के साक्षात्कार का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, चीन की हिम्मत कैसे हुई कि उसने हमारे निहत्थे सैनिकों की हत्या की? हमारे सैनिकों को शहीद होने के लिए निहत्थे क्यों भेजा गया?












Click it and Unblock the Notifications