रेलवे के निजीकरण पर राहुल गांधी का हमला, बोले- गरीबों का आखिरी सहारा छीन रही सरकार, जनता जवाब जरूर देगी
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने रेलवे में निजीकरण की ओर कदम बढ़ा दिए है। इसके लिए सरकार ने 109 जोड़ी ट्रेनों के लिए प्रस्ताव भी मांगा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकार का ये फैसला रास नहीं आया है और उन्होंने केंद्र पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा है कि रेल गरीबों की एकमात्र जीवन रेखा है और सरकार उनसे ये भी छीन रही है। जो छीनना है, छीनिये, लेकिन याद रहे- देश की जनता इसका करारा जवाब देगी।
Recommended Video

उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार की ओर से काफी वक्त से इस पर विचार किया जा रहा था। अब रेल मंत्रालय ने 109 जोड़ी प्राइवेट ट्रेनें चलाने के लिए रिक्वेस्ट फॉरक्वालिफिकेशन मांगा है। सरकार को उम्मीद है कि इससे भारतीय रेलवे में निवेश बढ़ेगा। साथ ही साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी। मोदी सरकार इस प्रस्ताव से करीब 30 हजार करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद लगाए बैठी है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी केंद्र सरकार की ओर से कुछ सरकारी संस्थाओं के निजीकरण करने की कोशिश की गई, जिसपर राहुल गांधी अक्सर हमलावर रहे हैं। फिर चाहे अब रेलवे हो या फिर पहले एयर इंडिया को बेचने की बात हो। जानकारी के अनुसार, इन ट्रेनों को भारतीय रेलवे के ड्राइवर और गार्ड ऑपरेट करेंगे। रेलवे के ये 109 जोड़ी सभी ट्रेनें भारत में निर्मित होंगी। जिससे मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा। निजी कंपनियों की गाड़ियों के वित्तपोषण, खरीद, संचालन और रखरखाव के लिए जिम्मेदार होगी।












Click it and Unblock the Notifications