राहुल गांधी ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- 'सिर्फ बातों की है मोदी सरकार, कुचल रही गरीबों के अधिकार'

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर अपने ट्वीट के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। इस बार राहुल गांधी ने मनरेगा में काम करने वाली मजदूरों की दिहाड़ी मजदूरी को मुद्दा बनाते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पहले किया तुगलकी लॉकडाउन, करोड़ों मजदूरों को सड़क पर ले आए। फिर उनके एकमात्र सहारे मनरेगा की कमाई को बैंक से निकालना दूभर किया। सिर्फ बातों की है मोदी सरकार, कुचल रही गरीबों के अधिकार।'

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने Modi Government पर बोला हमला, कहा- कुचल रहे गरीबों के अधिकार | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi attacked on Modi government said Brought crores of workers on the road

    राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में एक खबर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें कथित तौर पर करोड़ों मजदूरों को अपनी मनरेगा की दिहाड़ी के लिए लगातार बैंकों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं लेकिन उन्हें उनकी कमाई नहीं मिल रही है। राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार पर सवाल दागते रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए मनरेगा मजदूरों की समस्या को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है।

    poor are being crushed

    इससे पहले गत गुरुवार को राहुल गांधी ने मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड शेयर किया था। अपने इस ट्वीट में राहुल ने कोरोना वायरस मरीजों की बढ़ती मृत्यु दर और देश की जीडीपी दर में तुलना की। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा है, 'मोदी सरकार की रिपोर्ट कार्ड: कोरोना मृत्यु दर में सबसे आगे, GDP दर में सबसे पीछे।' इससे पहले राहुल ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर सरकार को निशाने पर लिया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था, 'बैंक मुसीबत में हैं और GDP भी। महंगाई इतनी ज्यादा कभी नहीं थी, ना ही बेरोजगारी। जनता का मनोबल टूट रहा और सामाजिक न्याय प्रतिदिन कुचला जा रहा है। विकास या विनाश?'

    यह भी पढ़ें: जानिए, कब-कब राहुल गांधी की हुई है बड़ी बेइज़्ज़ती, जिनके ख़िलाफ़ बार-बार उठते हैं बग़ावती सुर?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+