वायनाड छोड़ेंगे या रायबरेली? राहुल गांधी ने केरल में इस सवाल पर कही बड़ी बात, मोदी तक को घेरा

Rahul Gandhi News: 3 लाख से ज्यादा वोटों से दो सीटों पर लोकसभा चुनाव जीतने वाले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रायबरेली में धन्यवाद रैली को संबोधित करने के एक दिन बाद बुधवार (12 जून) को वायनाड पहुंचे, जहां दोनों सीटों में एक को छोड़ने को लेकर बयान दिया।

चुनाव जीतने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे राहुल गांधी ने सीधा लोगों से संवाद किया। केरल के मलप्पुरम में रैली संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पहले वहां के लोगों के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और उन्हीं से पूछा कि वो कहां से सांसद रहे?

Rahul Gandhi

जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मेरे सामने दुविधा है- मैं क्या चुनूं? वायनाड या रायबरेली?" ये सुनकर वहां मौजूद लोग जोर-जोर से वायनाड चिल्लाने लगे, जिनको सुनकर राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपसे कहना चाहता हूं कि मेरे फैसले से दोनों जगह के लोग खुश होंगे।

इसी के साथ राहुल गांधी ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि मैं वादा करता हूं। सभी तरह के समर्थन के लिए धन्यवाद करता हूं और मैं जल्द ही आपसे फिर मिलने आऊंगा।

मोदी के परमात्मा वाले बयान पर कसा तंज

वहीं इसके बाद पीएम मोदी के परमात्मा वाले बयान पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कटाक्ष लहजे में कहा कि," दुर्भाग्य से पीएम की तरह मैं भगवान द्वारा निर्देशित नहीं हूं। मैं एक इंसान हूं, दुर्भाग्य से मेरे पास यह विलासिता नहीं है, क्योंकि मैं एक इंसान हूं और भगवान मुझे आदेश नहीं देते हैं?

राहुल गांधी ने आगे कहा कि मेरे लिए यह बहुत सरल है। मेरे भगवान भारत के गरीब लोग हैं, मेरे भगवान वायनाड के लोग हैं। मैं जाता हूं और लोगों से बात करता हूं और मेरा भगवान मुझे बताता है कि मुझे क्या करना है?"

दूसरी बार की बड़ी जीत दर्ज

वायनाड सीट से लगातार दूसरी बार भारी अंतर से जीत हासिल करने के बाद राहुल गांधी का यह दौरा था। अपने भाषण के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव की लड़ाई भारत के संविधान की रक्षा के लिए है और उस लड़ाई में नफरत को प्यार और स्नेह ने अहंकार को विनम्रता ने हराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+