विवादित बयान के चलते गुवाहाटी कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी
गुवाहाटी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हाल ही में आरएसएस के खिलाफ दिए अपने बयान के चलते गुवाहाटी कोर्ट में पेश होना पड़ा। गुरुवार को राहुल गांधी व्यक्तिगत रुप से कोर्ट में पेश हुए।

Uri Terror Attack: राहत हुए बे-राहत, हटाया गया फिल्म से गाना
आरसएसए कार्यकर्ता अंजम बोरा ने राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया था, जिसमें कहा गया था कि राहुल गांधी ने आरएसएस छवि खराब करने लिए गलत बयान दिया है।
बिहार पर दिए बयान पर काटजू ने मांगी माफी, कहा- मैंने सिर्फ मजाक किया था
राहुल गांधी ने कहा था कि महिलाओं को मंदिर के बाहर बैठाया जाता है ताकि वह अंदर नहीं जा सके। राहुल गांधी इसके अलावा भी भिवंडी में दिए अपने बयान की वजह से आपराधिक मामला झेल रहे हैं।
भिवंडी में आरएसएस पर साधा था निशाना
भिवंडी में उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि आरएसएस से जुड़े लोगों ने ही महात्मा गांधी की हत्या की थी और वही लोग आज गांधीजी की बात करते हैं। यह मामला भिवंडी में शुरु हुआ और इसके बाद यह मुंबई हाई कोर्ट पहुंचा, आखिरकार यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है।
राहुल ने मांफी मांगने से किया था इनकार
सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता ने राहुल गांधी को अपने बयान पर मांफी मांगने को कहा था लेकिन राहुल ने ऐसा करने से मना कर दिया था, जिसके चलते यह मामला अब भिवंडी जाएगा।
राजनीतिक लाभ लेने में जुटी कांग्रेस
कांग्रेस इस पूरे मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस इस मामले को ऐसे दिखाना चाहती है जैसे राहुल गांधी उन ताकतों के खिलाफ हैं जिन्होंने महात्मा गांधी को मारा था। यूपी की रैली के दौरान राहुल गांधी ने कई बार आऱएसएस पर हमला बोला है।












Click it and Unblock the Notifications