उपचुनाव में हुई INDIA गठबंधन की जीत पर आई राहुल की प्रतिक्रिया, कहा- टूट चुका है 'भय और भ्रम' का जाल

Assembly Bypoll Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के ठीक बाद 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में INDIA ब्लॉक ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। जबकि, एनडीए को नुकसान हुआ है। 13 में से 10 सीटें इंडिया ब्लॉक के खाते में आई है। वहीं, 2 सीटें बीजेपी तो एक निर्दलीय के खाते में गई है।

7 राज्यों की 13 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में इंडिया ब्लॉक की जीत पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा द्वारा बुना गया 'भय और भ्रम' का जाल टूट चुका है। वहीं, राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि उपचुनाव में देश की जनता ने अपना समर्थन INDIA गठबंधन को दिया है।

Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi

दरअसल, उपचुनाव में हुई जीत पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा,7 राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा द्वारा बुना गया 'भय और भ्रम' का जाल टूट चुका है। किसान, नौजवान, मज़दूर, व्यापारी और नौकरीपेशा समेत हर वर्ग तानाशाही का समूल नाश कर न्याय का राज स्थापित करना चाहता है।

इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने आगे लिखा कि अपने जीवन की बेहतरी और संविधान की रक्षा के लिए जनता अब पूरी तरह से INDIA के साथ खड़ी है। जय हिंदुस्तान, जय संविधान। वहीं, प्रियंका गांधी ने लिखा, देवभू​मि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। कांग्रेस और INDIA के सभी जीते हुए प्रत्याशियों को बहुत-बहुत बधाई।

देश की जनता यह समझ चुकी है कि 100 साल पीछे और 100 साल आगे भटकाने वाली राजनीति से देश का भला नहीं होने वाला है। जनता को सकारात्मक राजनीति चाहिए जो वर्तमान को बेहतर करे और भविष्य के उज्ज्वल होने का स्पष्ट खाका तैयार करे। हम युवा भारत की जरूरतों और आकांक्षाओं के प्रति संकल्पबद्ध हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+