राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने ममता बनर्जी से की बात, दिया समर्थन

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में सीबीआई और पुलिस के बीच चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन किया है। ममता बनर्जी से फोन पर बात करके राहुल गांधी ने उनके साथ अपनी सहानुभूति जाहिर करते हुए समर्थन की बात कही है। खुद राहुल गांधी ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि मैंने ममता दी से फोन पर बात की और कहा है कि हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

rahul

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में जो हो रहा है वह देश की संस्थाओं पर हमला है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि ये लोग संस्थाओं को बर्बाद कर रहे हैं। राहुल गांधी के अलावा विपक्ष के तमाम नेताओं ने ममता बनर्जी का समर्थन किया है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैंने भी ममता बनर्जी से बात की है और उन्हें अपना समर्थन दिया है। सीबीआई का राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है और अब इसकी हद पार हो गई है।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा किसी भी तरह से सत्ता में बने रहना चाहती है। ये लोग इतना डरे हुए हैं कि ये सीबीआई का चुनाव से पहले एजेंट के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ममता बनर्जी से बात की है और उन्हें अपना समर्थन दिया है। मोदी-शाह की जोड़ी लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रही है। बता दें कि बीती रात सीबीआई की टीम कोलकाता के पुलिस कमिश्नर से उनके घर पूछताछ करने पहुंची थी, जहां पुलिस ने सीबीआई अधिकारियों को ही हिरासत में ले लिया था।

इसे भी पढ़ें- CBI काम करे तो राजनीतिक बदला, न करे तो तोता: बीजेपी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+