'ठंड से डर नहीं लगता', दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के बीच हाफ टी-शर्ट में नजर आए राहुल गांधी, Video Viral

Rahul Gandhi T-Shrit: दिल्ली में कड़ाके की सर्दी की एंट्री हो गई है। शनिवार को दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा। न्‍यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्‍य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। ऐसे में राहुल गांधी एक बार फिर दिल्ली की सर्दी के बीच सफेद टी-शर्ट में नजर आए।

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह उस वक्त AICC ऑफिस पहुंचे, जब दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ था। एआईसीसी ऑफिस पहुंचने के दौरान राहुल गांधी हमेशा की तरह सफेद टीशर्ट में नजर आए। हालांकि उनके साथ जो भी लोग मौजूद थे, उन्होंने जैकेट पहनी हुई थी।

Rahul Gandhi T-Shirt

कड़ाके की सर्दी में राहुल गांधी

राहुल गांधी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मौसम में हल्की धुंध है। राहुल गांधी साथी नेताओं और सुरक्षाकर्मियों के साथ हाफ बाजू की टीशर्ट में चलते हुए नजर आ रहे हैं।

इनको अब भी ठंड से डर नहीं लगता!

न्यूज एजेंसी एएनआई ने राहुल गांधी की वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें यूजर की तरह-तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक यूजर ने लिखा कि इनको अब भी ठंड से डर नहीं लगता! वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया कि राहुल गांधी को स्वेटर नहीं पहनना है।

टीशर्ट पहने 'भारत जोड़ो यात्रा' में चर्चा में राहुल गांधी

आपको बता दें कि राहुल गांधी इससे पहले अपनी टीशर्ट को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चर्चाओं में आए थे। राहुल गांधी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर 2022 को शुरू हुई थी। जो कि 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में संपन्न हुई थी। 145 दिन चली इस यात्रा में राहुल गांधी सर्दी और बरसात के बीच करीब 3570 किमी की पद यात्रा के दौरान सफेद टीशर्ट में नजर आए थे।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री

उत्तर भारत सहित राजधानी दिल्ली में अब ठंड का असर बढ़ने लगा है। धीरे- धीरे तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। अब सुबह और शाम दोनों ही वक्त ठंडक बढ़ गई है। शनिवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+