ऐश्वर्या को बार-बार 'नाचने वाली' बोल रहे राहुल गांधी! यूजर्स बोले- सास जया बच्चन के लिए परिवार से राजनीति बड़ी
Aishwarya Rai Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के खिलाफ लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान फिर से पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय को 'नाचने वाली' कहा है।
राहुल गांधी ने एक सप्ताह में चार बार ऐश्वर्या राय का अपने संबोधन में नाम लिया है। जहां उन्होंने दो से तीन बार ऐश्वर्या राय के लिए नाचने वाली, नाचती दिखेगी, नाचते आएगी...जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। जिसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गिए हैं।

सिर्फ ऐश्वर्या राय ही नहीं, इसके साथ-साथ राहुल गांधी अभिनेता अमिताभ बच्चन के लिए भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। 21 फरवरी को एक संबोधन में राहुल गांधी ने कहा, ''देखो, भैया उधर, ऐश्वर्या राय नाच रही है, वो देखो भैया अमिताभ बच्चन ने डांस मारा।''
राहुल गांधी ऐसा-ऐसा बार अयोध्या राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए कह रहे हैं। असल में राहुल गांधी का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ और ऐश्वर्या जैसे लोगों को बुलाया लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और गरीबों को नहीं बुलाया।
सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
नरेंद्र मोदी सरकार के नाम पर ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन पर निशाना साधने वाले राहुल गांधी को एक वर्ग ट्विटर पर ट्रोल भी कर रहा है। ट्विटर पर ऐश्वर्या राय ट्रेंड कर रही हैं। राहुल गांधी के साथ-साथ ऐश्वर्या राय की सासू मां और राज्यसभा सांसद जया बच्चन की भी आलोचना हो रही है। ट्विटर यूजर्स कह रहे हैं, 'महिलाओं के प्रति आवाज उठाने वाली जया बच्चन अपनी बहू के बारे में इतना सबकुछ सुनकर शांत क्यों हैं?'
एक ट्विटर यूजर्स ने कहा, ''जया बच्चन ऐश्वर्या राय की सास हैं। राहुल गांधी ने ऐश्वर्या राय के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। जया बच्चन अपने गुस्से को लेकर मशहूर हैं। लेकिन, जया बच्चन इस बार चुप हैं। अगर किसी छोटी से बीजेपी नेता ने ऐसे ही शब्दों का इस्तेमाल किया होता तो अब तक वह (जया) अपना आपा खो चुकी होतीं। मेरा मानना है कि राजनीति पारिवारिक सम्मान से बड़ा हो गया है।''
एक अन्य यूजर्स ने कहा, 'क्या जया बच्चन को यहां कुछ बोलना नहीं चाहिए, वो इस मुद्दे पर खामोश क्यों हैं? क्या राजनीति की वजह से वह बहू ऐश्वर्या राय का अपमान बर्दाश्त कर रही हैं।'
एक अन्य यूजर्स ने लिखा, 'राहुल गांधी एक बार फिर ऐश्वर्या राय को 'नाचने वाली' कहा है। ये स्त्रीद्वेषी आदमी उसके प्रति इतना आसक्त क्यों है?''
एक अन्य यूजर्स ने लिखा, 'राहुल गांधी ऐश्वर्या राय के प्रति इतना पागलपन क्यों दिखा रहे हैं। यह बहुत डरावना है!'
भाजपा ने की राहुल गांधी के बयान की आलोचना
भाजपा नेता शहजाद जय हिंद ने ट्विटर पर कहा, ''संदेशखाली पर बेशर्म राहुल बाबा चुप हैं लेकिन यूपी (खासकर वाराणसी) के युवाओं को गाली देते हैं और उन्हें शराबी करार देते हैं। पत्रकारों को धमकाते हैं और उनके खिलाफ भीड़ को उन्हें पीटने के लिए उकसाते हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन पर स्त्री द्वेषपूर्ण टिप्पणियां करते हैं जिनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। प्रियंका चुप क्यों हैं? क्या वह भी शर्मिंदा है? सपा अपने ही सांसद के परिवार पर इन टिप्पणियों के खिलाफ कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं?''












Click it and Unblock the Notifications