राहुल बोले- उद्योगपतियों को 14500 करोड़ की टैक्स छूट, मीडिल क्लास के लोन पर ब्याज माफी तक नहीं
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार को निशाना बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। अब राहुल गांधी ने बड़े उद्योगपतियों को टैक्स में मिलने वाली छूट का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। सूट बूट वाली सरकार बताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, उन्होंने कहा कि 1450000000000 रुपये की टैक्स-छूट का फ़ायदा बड़े व्यवसायों को दिया गया, लेकिन मीडिल क्लास का लोन माफ नहीं किया।
Recommended Video

मोरेटोरियम अवधि सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को लगाई गई फटकार की खबर की कटिंग को साझा करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि, 1450000000000 रुपय की टैक्स-छूट का फ़ायदा बड़े व्यवसायों को दिया गया। लेकिन मध्यम वर्ग को लोन पर ब्याज-माफ़ी तक नहीं। क्योंकि ये है सूट बूट की सरकार। राहुल गांधी आर्थिक मोर्चे पर लगातार मोदी सरकार को निशाने पर लेते रहे हैं। बता दें कि, मोरेटोरियम अवधि के दौरान टाली गई ईएमआई पर ब्याज न लेने की मांग का फैसला न लेने पर सुप्रीम कोर्ट ने रिजर्व बैंक और केंद्र सरकार को फटकार लगाई है।

इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि, आरबीआई ने भी उस बात की पुष्टि कर दी जिसकी मैं महीनों से चेतावनी दे रहा हूं। जरूरी है कि सरकार: खर्च बढ़ाए, उधार नहीं गरीबों को पैसा दे, न कि उद्योगपतियों को टैक्स-कटौती खपत से अर्थव्यवस्था को फिर शुरू करे। मीडिया द्वारा ध्यान भटकाने से ना गरीबों की मदद होगी, न आर्थिक आपदा सुलझेगी।
वहीं गुरुवार सुबह राहुल गांधी ने ट्वीट कर रहा कि, राहुल गांधी ने देश में कोरोनावायरस के टीके तक पहुंच के लिए उचित और समग्र रणनीति के कोई संकेत नहीं मिलने और सरकार की ओर से कोई तैयारी नहीं होने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसा होना खतरनाक है। उन्होंने ट्वीट किया, 'कोविड के टीके तक पहुंच की एक उचित और समग्र रणनीति अब तक बन जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक इसके कोई संकेत नहीं मिले हैं। भारत सरकार की कोई तैयारी नहीं होना खतरनाक है।












Click it and Unblock the Notifications