जम्मू बस स्टैंड से बरामद IED मामले में राह हुसैन बट गिरफ्तार, अल बदर का है ओवरग्राउंड वर्कर

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर के बस स्‍टैंड से बरामद आईईडी के मामले में वांछित अल बदर का ओवरग्राउंड वर्कर राह हुसैन बट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का ये कहना है कि राह हुसैन पाकिस्‍तान में बैठे हैंडलरों के सीधे संपर्क में था। राह हुसैन पुलवामा का रहने वाला है। आपको बता दें कि 14 फरवरी को जब पूरा देश पुलवामा हमले की दूसरी बरसी मना रहा था उस वक्‍त जम्‍मू-कश्‍मीर को दहलाने की साजिश रची जा रही थी। 14 फरवरी को ही जम्‍मू के जनरल बस स्‍टैंड और उसके आसपास के इलाकों से भारी मात्रा में विस्‍फोटक बरामद किए गए थे।

जम्मू बस स्टैंड से बरामद IED मामले में राह हुसैन बट गिरफ्तार, अल बदर का है ओवरग्राउंड वर्कर

खुफिया एजेंसी की सूचना पर पुलिस ने बस स्‍टैंड से 7 किलो आईईडी बरामद की थी। यह आइईडी पुलवामा के निवा गांव के रहने वाले आतंकी सोहेल बशीर के पास से बरामद की थी। आतंकी सोहेल बशीर अल बदर से ताल्लुक रखता था। आईईडी की एक तरफ उर्दू में लिखा था 'ये साइड दुश्मन की तरफ रखें'। यानी आईईडी को ऐसे लगाएं जिससे ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+