दिल्ली हिंसा में भड़काऊ भाषण देने वाली महिला ने कहा- अब गांधी जी का जमाना गया, जानिए कौन हैं रागिनी तिवारी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हिंसा की आग अब शांत हो रही है। जन-जीवन सामान्य हो रहा है। अबतक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। दंगे बढ़ने के पीछे कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा जैसे नेताओं के बयान बताए जा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो गद्दारों को मारने और काटने की बात कह रही है। महिला का नाम रागिनी तिवारी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि रागिनी ने यह वीडियो घटनास्थल पर खड़े हो कर ही फेसबुक पर लाइव किए थे। हालांकि, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं एक न्यूज चैनल से बातचीत में रागिनी तिवारी ने कहा कि उन्होंने दंगा नहीं भड़काया। उन्होंने आगे कहा कि अब महात्मा गांधी का जमाना गया। उन्होंने कहा कि पत्थरबाजी में मुझे चोट लगी तो क्या हम मार खाकर आ जाएं।

क्या था मामला, क्या कह रही थी रागिनी तिवारी
दरअसल, 22 फरवरी यानी शनिवार की रात साढ़े 10 बजे नागरिकता कानून के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने सड़क जाम कर दी थी। रात भर पुलिस ये सड़क खुलवाने की कोशिश करती रही, लेकिन खुलवा नहीं पाई। इसके बाद अगले दिन यानी 23 फरवरी को यहां हिंदूवादी संगठनों के लोग प्रदर्शन करने के लिए पहुंच गए। उसी वक्त कपिल मिश्रा भी यहां पहुंचे थे, लेकिन कपिल मिश्रा से अलग कुछ लोग और पहुंचे थे और उनका नेतृत्व कर रही थी रागनी तिवारी। 23 तारीख को रागनी तिवारी ने यहां से फेसबुक लाइव कियाऔर सीधे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की मांग की। वो फेसबुक वीडियो में कहती हुई दिखाई दे रहीं हैं, '' दिल्ली पुलिस लट्ठ बजाओ, हम तुम्हारे साथ हैं। मोटे मोटे लट्ठ बजाओ, हम तुम्हारे साथ हैं। लंबे लंबे लट्ठ बजाओ, हम तुम्हारे साथ हैं। जरूरत पड़ी तो हमें बुलाओ, हम तुम्हारे साथ हैं।'' अरे क्या हुआ, जो भी गद्दार है, उसे काट डालो-काट डालो। बहुत हुआ सनातन पर वार, अब नहीं सहेंगे वार। आर-पार की लड़ाई, सभी सनातनियों बाहर आओ। मरो या मार डालो। बाद में देखी जाएगी। जो खून अब न खौला, खून नहीं वो पानी है।"

कौन हैं रागिनी तिवारी
रागिनी तिवारी दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती हैं. पति एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। एक बेटी और एक बेटा है। बकौल उनके वो बीजेपी से नहीं जुड़ी हुई हैं लेकिन उनके पुराने फेसबुक पोस्ट साफ-साफ बताते हैं कि हालिया दिल्ली विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के लिए प्रचार किया है। अपने आसपास के बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार भी किया है। वो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे और तेलंगाना में बीजेपी के अकेले विधायक राजा सिंह से मिलती रही हैं. इन सब के साथ तस्वीरें उनके फेसबुक प्रोफाइल पर है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार पर भी रागिनी ने जारी किया VIDEO
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली हार से दुखी रागिनी तिवारी ने एक लाइव वीडियो किया था जिसमें वो दिल्ली में बीजेपी के हार के कारणों को बता रही हैं और काफी नाराज हैं। वो कहती हैं, "दिल्ली में बीजेपी को हार मिली है क्योंकि बीजेपी के सातों सांसद और कांउसलर ने काम नहीं किया। घमंडी हो गए हैं। अमित शाह जी, नरेंद्र मोदी जी, जनता का कोई कसूर नहीं है। आपके सांसदों का कसूर है।"












Click it and Unblock the Notifications