तो झारखंड के पहले गैर-आदिवासी सीएम होंगे रघुवर दास, फैसला थोड़ी देर में
रांची। आज झारखंड की सत्ता कौन संभालेगा, उस पर पर्दा उठने जायेगा क्योंकि आज सुबह 11 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक है जिसके बाद यह तय हो जायेगा कि झारखंड का सीएम कौन होगा। जो खबरें टीवी चैनलों पर दिखायी जा रही हैं उसके हिसाब से रघुवर दास का नाम सीएम रेस में सबसे आगे है।
वैसे सीएम रेस में सरयू राय, सुदर्शन भगत, सीपी सिंह और जयंत सिन्हा का भी नाम शामिल है। कहा जा रहा है कि इस बार झारखंड की सत्ता किसी गैर-आदिवासी को दी जायेगी।मालूम हो कि 14 साल में पहली बार झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।
इन 14 सालों में इस राज्य ने 9 मुख्यमंत्री देखे हैं जिसने राज्यवासियों से बड़े-बड़े वादे तो जरूर किये लेकिन वो वादे कभी पूरे नहीं हुए हैं। इसलिए इस बार इस राज्य को बीजेपी से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं देखते हैं उन उम्मीदों को भाजपा पूरी करती है कि नहीं।
गौरतलब है कि झारखंड में भाजपा को 37 सीटों पर जीत हासिल हुई, जबकि 2009 में यह संख्या सिर्फ 18 थी, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जद (यू) का झारखंड से सूपड़ा साफ हो गया है, वहीं कांग्रेस को छह सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।













Click it and Unblock the Notifications