नये साल से पहले झारखंड में बीजेपी का 'हैप्पी न्यू ईयर'
रांची। आज पूरा झारखंड पूरी तरह से भगवा रंग में रंगा आ रहा है, रूझानों में तो लगता है कि बीजेपी सरकार वहां बना लेगी इसलिए भाजपा लगभग सारे चैनलों पर चिल्ला-चिल्ला कर कह रही है कि "हम झारखंड में आसानी से सरकार बना लेंगे।" इसलिए अभी से बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ता आतिशबाजी चला रहे हैं और मिठाईयां बांट रहे हैं।
और वाकई में पहली बार झारखंड में कोई सरकार पूर्ण बहुमत में अपनी सरकार बनाने जा रही है इसलिए कहा जा सकता है कि झारखंड में नये साल से पहले ही बीजेपी का 'हैप्पी न्यू ईयर' मन गया है।
शुरुआती रुझान के अनुसार, भाजपा राज्य की 81 में से 40 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। तो वहीं सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अपने प्रदर्शन में सुधार करती दिख रही है, यह 20 सीट पर जीत रही है। पिछले बार इसे 18 सीटों पर जीत मिली थी।
झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) आठ और कांग्रेस चार सीटों पर आगे चल रही है। पांच चरणों के चुनाव के बाद सभी सर्वेक्षणों में झारखंड में भाजपा की जीत की संभावना जताई गई थी।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट से जीत गये हैं तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा चुनाव हार गए हैं।
आईये डालते हैं एक नजर झारखंड में बीजेपी के जश्न का माहौल की तस्वीरों पर एक नजर...
झारखंड में बीजेपी का 'हैप्पी न्यू ईयर'
आज पूरा झारखंड पूरी तरह से भगवा रंग में रंगा आ रहा है, रूझानों में तो लगता है कि बीजेपी सरकार वहां बना लेगी इसलिए भाजपा लगभग सारे चैनलों पर चिल्ला-चिल्ला कर कह रही है कि "हम झारखंड में आसानी से सरकार बना लेंगे।" इसलिए अभी से बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल है।
परिणाम से खुश राजनाथ सिंह
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी नतीजों पर खुशी जाहिर की है।
दिल्ली में भी जश्न
दिल्ली के बीजेपी दफ्तर में भी जीत का जश्न मनाया जा रहा है।
लक्ष्मीकांत बाजपेई
चुनावी नतीजे पर खुश बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि यह सुशासन और जनता की जीत है।

झारखंड में बीजेपी का 'हैप्पी न्यू ईयर'
अभी से बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ता आतिशबाजी चला रहे हैं और मिठाईयां बांट रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications