'आप सबसे बड़े, मैं सबसे छोटा', सभापति जगदीप धनखड़ से बोले राघव चड्ढा, राज्यसभा में ठहाके लगाने लगे सभी सदस्य
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सभापति जगदीप धनखड़ का सदन में स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सबसे बड़े हैं मैं सबसे छोटा हूं तो आप सबसे ज्यादा मुझे प्यार दीजिएगा।

संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर यानी आज से शुरू हो गया है। सदन में देश के नए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में बोलने के लिए राघव चड्ढा को मौका दिया। इस दौरान राघव चड्ढा ने ऐसे बात कही कि सभापति समेत सभी राज्यसभा के सदस्य ठहाके लगाने लगे। उन्होंने सदन में सभापति से कहा कि आप सबसे बड़े हैं और मैं सबसे छोटा, तो छोटा होने के नाते सबसे ज्यादा प्यार मुझे दीजिएगा।
राघव चड्ढा ने दीं शुभकामनाएं
साथ ही उन्होंने कहा कि शरारत करने की हमें छूट मिलनी चाहिए और बोलने के लिए भी अधिक मौका मिलना चाहिए। इस पर सदन में उपस्थित सभी सदस्य जोर से ठहाके लगाने लग गए। राघव चड्ढा ने अपने भाषण की शुरुआत में सभापति जगदीप धनखड़ का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की ओर से आपको अभिनंदन करता हूं और इस नई पारी के लिए खूब सारी शुभकामनाएं देता हूं।
उपराष्ट्रपति के सफर को बताया
उन्होंने कहा कि आपका सफर जीवन का एक बेहतरीन सफर रहा है। एक साधारण किसान परिवार में आपका जन्म हुआ। आपने अपनी मेहनत से नई ऊंचाई को छुआ है। आपने कई संघर्षों का सामना किया। विधायक, सांसद, मंत्री, गवर्नर और अब उपराष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवाएं देने का मौका मिला है।
पर्सनल समस्याएं भी डिस्कस करेंगे
उन्होंने कहा कि दो-तीन बार आपसे मुलाकात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उस दौरान जो प्यार, जो स्नेह आपसे हमें मिला, उसके आधार पर हम कह सकते हैं आप न केवल संसदीय समस्य़ाएं सुलझा सकते हैं, बल्कि इस सदन के कई सदस्य हैं जो आपसे न केवल पार्लियामेंट्री समस्य़ाएं बल्कि पर्सनल समस्य़ाएं भी डिस्कस करने में हिचकिचाएंगे नहीं।
छोटे को दीजिएगा सबसे अधिक प्यार
राघव चड्ढा ने कहा कि आप इस सदन के सबसे बुजुर्ग हैं। मैं इस सदन का सबसे युवा सदस्य हूं। जो परिवार का सबसे बड़ा होता है, वो परिवार के सबसे छोटे का खास ख्याल रखता है। उसे ज्यादा प्यार देता है, उसे बोलने का ज्यादा मौका देता है। उसके जीरो आवर्स ज्यादा सेलेक्ट होते हैं। उसके स्टार क्वेश्चन ज्यादा लगते हैं। उसे थोड़ी सैतानी करने की भी छूट मिलती है। राघव चड्ढा के ये कहने पर सदन में उपस्थित सभी सदस्य जोर-जोर से ठहाके लगाने लगे।
यह भी पढ़ें- दुनिया की छोटी पार्टी ने दिल्ली एमसीडी चुनाव में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी BJP को हरा दिया: राघव चड्ढा












Click it and Unblock the Notifications