विश्वभर के नेता पहुंचे राजघाट तो राघव चड्ढा ने तस्वीर शेयर कर कही ये बात

भारत में जी20 समिट में आए कई देशों के शीर्ष नेता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा के सांसद राघव चड्ढा ने राजघाट की तस्वीर को साझा करते बिना नाम लिए आरएसएस-भाजपा पर निशाना साधा है।

राघव चड्ढा ने ट्वीट करके लिखा, दुनिया के शीर्ष नेताओं ने हमारे बापू महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी विरासत आज भी दुनियाभर के लोगों को प्रेरित करती है। उनके विचार आज भी भारत के मूल्यों और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। लेकिन उनकी हत्या करने वाली विचारधारा के लोग फर्जी राष्ट्र्वाद का ढोल पीटते हैं।

rajghat

बता दें कि आज सुबह राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के चीफ टेड्रो एडनोम, आईएमएफ की चीफ क्रिस्टलिना जार्जीवा, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मोलनी, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोदन, फ्रांस के इमैनुएल मैक्रों सहित कई नेता पहुंचे।

इसके अलावा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ, सिंगापुर के पीएण ली सीन, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, जापा के पीएम फुमियो किशिदा ने भी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित किए।

दुनियाभर के इन नेताओं का स्वागत करने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले से ही यहां मौजूद थे। पीएम मोदी ने सभी नेताओं को शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया। बता दें कि दिल्ली में 9-10 को आयोजित हुई जी 20 समिट में हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर के नेता भारत पहुंचे थे।

कई नेताओं के साथ पीएम मोदी ने द्विपक्षीय बैठक की। दिल्ली में आयोजित इस बैठक के लिए काफी तैयारियां की गई थी। पूरी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को काफी चाक चौबंद किया गया था। ट्रैफिक पुलिस की ओर से डायवर्जन किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+