केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से की मांग- राफेल डील से जुड़ी सभी याचिकाएं खारिज हों
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने राफेल डील सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी रैलियों में राफेल डील में अनियमितता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बार-बार जिम्मेदार ठहराते रहे। इसके बावजूद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA प्रचंड बहुमत हासिल करके दोबारा सत्ता में आई।

अब केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करते हुए राफेल डील से जुड़े दायर पुनर्विचार याचिका को खारिज करने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट को भेजे गए लिखित निवेदन में सरकार ने कहा है कि राफेल मुद्दे पर पुनर्विचार याचिका तुच्छ आरोप और निराधार अटकलों पर आधारित है।












Click it and Unblock the Notifications