राफेल पर अखिलेश ने पकड़ी राहुल से अलग राह, कहा- जिसे आपत्ति है वो कोर्ट का दरवाजा खटखटाए

नई दिल्ली। राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक दलों की तरफ से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक तरफ राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं तो दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को सुप्रीम कोर्ट का फैसला मंजूर है। अखिलेश यादव ने कहा, मेरा मानना है कि सुप्रीम कोर्ट सर्वोच्च है।

rafale deal akhilesh yadav reacts on supreme court verdict

राफेल पर अखिलेश यादव ने राहुल गांधी और कांग्रेस को झटका दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि जब राफेल विवाद पर मामला सुप्रीम कोर्ट नहीं पहुंचा था तब हमनें जेपीसी से जांच कराने की मांग की थी। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है। अगर किसी को इसपर ऐतराज है तो उन्हें जाकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए।

राफेल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद से ही कांग्रेस आक्रामक रूख अख्तियार किए हुए है और आज भी मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए। खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने गलत जानकारी दी है। इसलिए देश के मोदी सरकार को माफी मांगनी चाहिए। वहीं, राहुल गांधी भी लगातार पीएम मोदी पर हमले कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+