सुप्रीम कोर्ट में 8 साल बाद होगी राडिया टेप लीक मामले पर रतन टाटा की याचिका पर सु्नवाई
नई दिल्ली, 01 सितंबर: राडिया टेप मामले से जुड़ी उद्योगपति रतन टाटा की याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। उद्योगपति रतन टाटा की 2010 में पूर्व कॉरपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया से जुड़े ऑडियो टेप के लीक होने की जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई करेगा। यह सुनवाई आठ साल के अंतराल के बाद होगी। रतन टाटा ने इस लीक ऑडियो को उनके निजता के अधिकार का उल्लंघन बताया है।

उन्होंने साल 2011 में इस मामले से जुड़ी याचिका दायर की थी। इस पर आखिरी बार 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की थी। एक दशक पहले की जांच के हिस्से के रूप में नीरा राडिया की उद्योगपतियों, पत्रकारों, सरकारी अफसरों और प्रमुख पदों पर बैठे अन्य लोगों के साथ फोन पर हुई बातचीत को टैप किया गया था। उनकी जनसंपर्क फर्म, वैष्णवी कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस, जो अब मौजूद नहीं है, ने उद्योगपति मुकेश अंबानी को भी अपने ग्राहकों में गिना, जब उनके फोन पहले 2008 में और फिर 2009 में टैप किए गए थे।
रतन टाटा ने सुप्रीम कोर्ट से अगस्त 2012 में सरकार द्वारा पेश रिपोर्ट की एक कॉपी के लिए कहा था, जिसमें बताया गया था कि कैसे टेप लीक हुआ, जिसके बाद में 'राडिया टेप' विवाद के रूप में पहचाना गया। बता दें कि नीरा राडिया के साथ रतन टाटा की बातचीत साल 2010 में मीडिया की ओर से सामने आई थी। इसके बाद उन्होंने सरकार को यह तर्क देते हुए अदालत में गए कि टेप को जारी करना उनके निजता के अधिकार का उल्लंघन है।












Click it and Unblock the Notifications