Radhika Yadav Case: आरोपी पिता को कोर्ट ने भेजा पुलिस रिमांड पर, मीडिया के सामने मुंह छुपाते नजर आए

Radhika Yadav Case: गुरुग्राम की 25 साल की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या का आरोप उसके पिता पर है। पुलिस की पूछताछ में पिता ने अपना आरोप स्वीकार कर लिया है और यह भी कहा है कि वह लोगों के ताने और बेटी की रील बनाने की आदत से परेशान था। आरोपी पिता दीपक यादव को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। कोर्ट ने दीपक को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस हाई प्रोफाइल केस की कवरेज के लिए कोर्ट परिसर में भारी संख्या में मीडिया जुटी थी।

दीपक यादव को जब पुलिस कोर्ट रूम में लेकर पहुंची, तो वह न तो कुछ बात कर रहा था और न मीडिया की तरफ देखा। तेजी से कोर्ट रूम से निकलकर वह पुलिस की गाड़ी में बैठ गया। इस दौरान उसके चेहरे पर शिकन या पछतावा नहीं नजर आ रहा था। गुरुग्राम पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, बेटी की हत्या की बात उसने स्वीकार कर ली है और अब तक अपने अपराध के लिए उसे कोई पछतावा नहीं है।

Radhika Yadav

यह भी पढ़ें: राधिका बनना चाहती थी 'एल्विश यादव', पिता ने खर्च किए 2.5 करोड़, फिर क्यों बेटी को मारने के लिए उठाई बंदूक?

Radhika Yadav Case: पिता ने बताया बेटी से अपना रिश्ता

पुलिस की पूछताछ में आरोपी दीपक यादव ने बताया कि वह अपनी बेटी से प्यार करता था, लेकिन पिछले कुछ समय में उसका व्यवहार बदल गया था। सूत्रों के मुताबिक, दीपक ने पुलिस की पूछताछ में कहा कि जबसे बेटी ने टेनिस एकेडमी खोली थी, उन्हें आस-पड़ोस के लोग ताने देने लगे थे। पुलिस ने बताया कि मामला लव एंगल या ऑनर किलिंग का नहीं है। दीपक यादव का अपना रेंटल बिजनेस है जिससे अच्छी आय होती थी। राधिका ने अपने पिता से कहा था कि वह सोशल मीडिया पर कंटेंट डालकर खूब पैसे कमा सकती है।

बता दें कि राधिका यादव हरियाणा के उसी गांव की है जहां से फेमस कंटेंट क्रिएटर एल्विश यादव आते हैं। राधिका भी एल्विश की तरह मशहूर सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर बनना चाहती थी। पुलिस का कहना है कि अब तक जिस लाइसेंसी रिवॉल्वर से हत्या हुई है उसे बरामद नहीं किया जा सका है। हमारी कोशिस है कि उस हत्या में इस्तेमाल हथियार को जल्द से जल्द बरामद करें।

यह भी पढ़ें: Radhika Yadav: ऑनर किलिंग या प्रेम प्रसंग, क्या ये है राधिका यादव की हत्या का कारण? पुलिस ने बताया सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+