फेसबुक के कीड़ों पर क्या बोलीं अभिनेत्री राधिका आप्टे?

नई दिल्ली। राधिका आप्टे ने कहा है कि सेल्फी लेना उन्हें बोरिंग लगता है, इसलिए वो सेल्फी से दूर हैं। वहीं सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रियता को उन्होंने डिप्रेशन देने वाला बतया है। नेटफ्लिक्स की सीरीज में लगातार दिखने और इसको लेकर सोशल मीडिया पर उनके मीम बनने पर उन्होंने कहा कि लोग देख रहे हैं तो ही मीम बन रहे हैं। राधिका आप्टे ने शनिवार को दिल्ली में इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में कई बातों के जवाब दिए हैं।

मीम्स पर रिएक्ट नहीं करती

मीम्स पर रिएक्ट नहीं करती

राधि‍का आप्टे हाल ही में नेटफ्लिक्स की कई सीरीज में दिखी हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर उनको लेकर खूब मजाक हुआ। राधिका ने कहा कि सेक्रेड गेम्स और दूसरे शोज में मेरे रोल पर मीम्स बनें। इतनी क्रिएटिविटी। बहुत फनी है ये सब। मेरे एक दोस्त ने बताया कि अगर तुम्हारे ऊपर मीम्स बन रहे हैं तो इसका मतलब है कि तुम वाकई कुछ अच्छा कर रही हो। जब लोग आपके बारे में इस तरह बात करते हैं तो ये बहुत अच्छा लगता है। राधि‍का ने कहा कि वह कभी इस तरह की चीजों पर रिएक्ट नहीं करती क्योंकि लोग आपके बारे में आपके काम की बात कर रहे हैं तो ये भी एक सराहना ही है।

सोशल मीडिया डिप्रेशिंग

सोशल मीडिया डिप्रेशिंग

राधि‍का आप्टे कहती हैं कि सोशल मीडिया डिप्रेसिंग हैं। ये कोई असल चीज नहीं है ये सिर्फ एक बुलबुला है। सोशल मीडिया पर दिमाग में जो भी आए उसे लिखना डिप्रेसिंग है। राधिका ने कहा कि मैं बहुत कम सोशल मीडिया देखती हूं। पोस्ट के कमेंट भी नहीं पढ़ती। दो-तीन दिन में एक-दो बार कभी सोशल मीडिया पर देख लेती हूं।

सेल्फी लेना बोरिंग काम

सेल्फी लेना बोरिंग काम

राधि‍का आप्टे ने कहा कि उनकी सेल्फी इसलिए लोगों ने नहीं देखी क्योंकि वो सेल्फी नहीं देती। आप्टे ने कहा, सेल्फी लेना मुझे बोरिंग काम लगता है, ये थकाने वाले काम है। आप्टे कहती हैं क बेस्ट सेल्फी कौन सी आई है, इसको लेकर सवाल पूछना तो मुझे बेहद ही अजीब लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+