राधे मां फिर विवादों में, पानीपत में दर्ज हुआ केस, इस बार लगे हैं बेहद गंभीर आरोप
पानीपत। खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राधे मां और उनके कुछ समर्थकों के खिलाफ पानीपत पुलिस ने गंभीर आरोपों में केस दर्ज किया है। उन पर मारपीट और अपहरण की कोशिश का आरोप लगाया गया है। विवाद शहर के सनौली रोड स्थित बलजीत नगर के पास रविवार रात को राधे मां के कार्यक्रम के दौरान हुआ था। आरोप है कि एक पत्रकार द्वारा सवाल पूछ जाने पर राधे मां और उनके समर्थक भड़क गए। उन लोगों ने पत्रकार के साथ मारपीट कर कैमरा तोड़ दिया और मारने की धमकी दे जबरन गाड़ी में डाल अपहरण का प्रयास किया।

राधे मां का प्रोग्राम कवर करने के लिए पत्रकार को बुलाया गया था
पीड़ित पत्रकार का नाम जितेंद्र शर्मा है। एक न्यूज चैनल में कार्यरत जितेंद्र का आरोप है कि उन्हें राधे मां के कार्यक्रम की कवरेज करने के लिए बुलाया गया था। इस दौरान उन्होंने राधे मां से कुछ सवाल पूछे, जिस पर वह भड़क गईं और उनके समर्थक हाथापाई पर उतर आए। जितेंद्र के अनुसार, राधे मां के समर्थकों ने उनका कैमरा भी तोड़ दिया और जबरन गाड़ी में बैठाकर अपहरण की कोशिश भी की। जितेंद्र के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने किसी तरह हमलावरों के चंगुल से उन्हें छुड़ाकर सुरक्षित घर पर पहुंचाया।

राधे मां और 15 समर्थकों पर मुकदमा दर्ज
बलजीत नगर नाका पुलिस द्वारा राधे मां और उनके समर्थकों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया है। एसपी सुमित कुमार ने बताया कि राधे मां और उनके 15 समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आगे मामले की जांच जारी है। बता दें राधे मां खुद को देवी का अवतार बताती हैं। देश भर में उनके कई श्रद्धालु हैं, जो उनके सत्संग में शामिल होते हैं। राधे मां अपने भक्तों को गुलाब का फूल देकर उनके कष्टों के निवारण का आशीर्वाद देती हैं।

राधे मां का ये है असली नाम
बता दें कि एक साधारण परिवार में जन्मी राधे मां का असली नाम सुखविंदर है। घरवाले उन्हें प्यार से बब्बो कहते थे। बब्बो को शुरू से ही पूजा पाठ में दिलचस्पी थी। पढ़ने मे भी बब्बो बहुत तेज थी लेकिन परिवार वालों की मानें तो बब्बो में दैवीय शक्तियां शुरू से ही थीं।
-
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
दुष्कर्म के आरोपी बाबा के चरण धोती दिखीं महिला आयोग अध्यक्ष, CM फडणवीस ने तुरंत मांगा इस्तीफा, छिनी कुर्सी -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में आज क्या खुला, क्या बंद? ईद पर बैंक, स्कूल-बाजारों की लेटेस्ट अपडेट -
Iran War Updates: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए गुड न्यूज, एक साथ कितने टैंकर होंगे रवाना? आ गया अपडेट












Click it and Unblock the Notifications