Rachna Banerjee: वो खूबसूरत सांसद, जिसने 2 बार की शादी, सूर्यवंशम में ठुकराया हीरा ठाकुर का प्यार
Rachna Banerjee TMC MP Hooghly: रचना बनर्जी उर्फ झुमझुम बनर्जी। 4 जून 2024 से पहले तक तो इनकी पहचान मॉडल, एक्ट्रेस व एंकर के रूप में ही थी, मगर अब से भारत की सबसे खूबसूरत सांसदों में से एक हैं।
रचना बनर्जी लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम बंगाल के हुगली संसदीय क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद हैं। BJP की मौजूदा सांसद लॉकेट चटर्जी को हराकर संसद पहुंचीं रचना बनर्जी निजी जिंदगी की कहानी दर्दभरी है। इन्हें दो बार शादी करनी पड़ी। खबर है कि अब दूसरे पति से भी अलग रह रही हैं।
यह भी पढ़ें- Priya Saroj: सबसे युवा-गरीब MP प्रिया सरोज ने बताया कब होगी शादी, वकालत छोड़ क्यों बनीं सांसद?

वन इंडिया हिंदी की सीरीज सांसदनामा (Sansadnama) में जानिए बांग्ला सिनेमा से भारतीय राजनीति में एंट्री करने वालीं रचना बनर्जी का जीवन परिचय। शादी, नेटवर्थ व चुनाव परिणाम समेत तमाम जानकारी।
सूर्यवंशम में हीरा ठाकुर का बचपन का प्यार
रचना बनर्जी बंगाली सिनेमा ही नहीं बल्कि उड़िया, तेलुगु, तमिल कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। साल 199 में आई हिंदी फिल्म सूर्यवंशम में रचना बनर्जी ने हीरा ठाकुर (अमिताभ बच्चन) की बचपन की दोस्त गौरी का किरदार निभाया था। हीरा ठाकुर गौरी से बेइंतहा मोहब्बत करता है, मगर गौरी उसके प्यार को ठुकरा देती है। शादी करने को तैयार नहीं होती।
यह भी पढ़ें- Mahima Kumari Mewar: वो 'महारानी', जो कभी निजी स्कूल में थीं टीचर, रिकॉर्डतोड़ वोट पाकर बनीं सांसद

रचना बनर्जी की बेहतरीन फिल्में
साल 1994 में मिस कॉलकाता बनने के बाद उसी साल रचना बनर्जी की पहली 'दान प्रतिदान' आई थी। इसके बाद ने अभिनय के क्षेत्र में पीछे मुड़कर नहीं देखा और नीथोन वुंटानु (2002), गोयंदा गोगोल (2013) और राम बलोराम (2008) जैसी शानदार फिल्मों में भी काम किया।

बंगाल में 'दीदी नंबर वन' से हुईं फेमस
साल 2010 में 'दीदी नंबर वन' नाम से जी बांग्ला पर छह दिन दिखाया जाने वाला टीवी गेम शो शुरू हुआ, जिसे होस्ट करने का मौका रचना बनर्जी को मिला। एपिसोड की संख्या के हिसाब से यह दूसरी सबसे लंबी बंगाली टीवी सीरीज है। दीदी नंबर 1 से रचना बनर्जी को काफी पहचान मिली।

रचना बनर्जी का जीवन परिचय
उपनाम-झुमझुम बनर्जी
जन्म-2 अक्टूबर 1974
उम्र-50 साल
जन्म स्थान-कोलकाता, पश्चिम बंगाल
पिता- स्वर्गीय रवींद्र नाथ बनर्जी
स्वयं का पेशा- अभिनेत्री, टीवी होस्ट
घर का पता-टॉवर 3, फ्लैट नंबर 0801, 783, आनंदपुर, अरबन एनआरआई कॉम्प्लेक्स, कोलकाता
शिक्षा- 12वीं पास। उच्चतर माध्यमिक- पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद से वर्ष- 1992 में नेशनल गर्ल्स हाई स्कूल, कोलकाता से
पसंद-कुकिंग व ट्रेवलिंग
कार- 1. होंडा WR-V 1.2, 2. क्रेटा 3. KIA Carens G
पहले पति-सिद्धांत महापात्रा
दूसरे पति-प्रोबल कुमार बसु
बच्चे-एक बेटा प्रोनिल बसु
नेटवर्थ- 35.5Crore

रचना बनर्जी का चुनाव परिणाम
लोकसभा चुनाव 2024 में कोलकाता के पास हुगली लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार रचना बनर्जी ने कुल 702,744 वोट हासिल किए जबकि भाजपा के लॉकेट चटर्जी को 625,891 मिले। रचना बनर्जी की जीत का अंतर 76 हजार 853 रहा।
-
Bengal Election 2026: 75% मुस्लिम वोट और ममता का 'अजेय' फॉर्मूला, क्या BJP बदल पाएगी बंगाल का चुनावी इतिहास? -
मालदा में न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ NIA की जांच शुरू -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी!












Click it and Unblock the Notifications