राबड़ी देवी ने बहू ऐश्वर्या का सामान लौटाया, गाड़ी पहुंची थाने

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप और उनकी बीवी ऐश्ववर्या के बीच नई कलह सामने आई है। तेजप्रताप की मां राबड़ी देवी ने ऐश्ववर्या के दहेज में मिला सामान एक गाड़ी में भरकर उनके घर भेज दिया। सामान जब ऐश्ववर्या के पिता चंद्रिका राय के घर पहुंची तो उन्होंने सामान को लेने से इनकार कर दिया और गाड़ी को थाने ले आए। जिसके बाद थाने में ही सामान को रखा गया है।

राबड़ी देवी ने ऐश्ववर्या का सामान भिजवाया

राबड़ी देवी ने ऐश्ववर्या का सामान भिजवाया

शनिवार को राबड़ी देवी ने ऐश्ववर्या का सामान भिजवाया था। सामान चंद्रिका राय के घर पहुंचा तो उन्होंने कहा कि वो सामान नहीं लेंगे। काफी समय तक गहमागहमी चलती रही। शनिवार की रात चंद्रिका राय के समर्थकों ने गाड़ी से सामान लाने वाले ड्राइवर के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

शास्त्रीनगर थाने में सामान

शास्त्रीनगर थाने में सामान

काफी देर तक गहमागहमी के बाद सामान को शास्त्रीनगर थाना लाया गया। सामान थाने में ही रखा है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल की नेता आभा लता का कहना है कि सारा सामान ऐश्वर्या ने खुद मंगवाया था। जब सामान पहुंचाया गया तो ये नई बातें की जा रही हैं।

तलाक का मामला लंबित

तलाक का मामला लंबित

तेजस्वी यादव और ऐश्वर्या के बीच शादी के कुछ महीने बाद ही खटपट हो गई थी। तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। इसी महीने ऐश्वर्या ने अपनी सास राबड़ी देवी, ननद मीसा भारती और पति तेज प्रताप पर प्रताड़ित करने तथा मारपीट करने के आरोप लगाते हुए एफआईआर भी दर्ज कराई है। ऐश्वर्या ने महिला थाने में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि रात को राबड़ी देवी के पर उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें घसीटकर घर से बाहर निकाल दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+