इस एयरलाइंस ने फ्लाइट में शाकाहारी भोजन किया बंद, यात्रियों का फूटा गुस्सा, धार्मिक भावनाओं की अनदेखी का आरोप
फ्लाइट में यात्रा करने वाले यात्रियों को कई तरह की समस्याएं का सामना करना पड़ जाता है। लेकिन इस बीच समस्या ये खड़ी हो गई है कि एक एयरलाइंस ने फ्लाइट में शाकाहारी भोजन परोसना बंद कर दिया है।
सिडनी, 21 सितंबर: फ्लाइट में यात्रा करने वाले यात्रियों को कई तरह की समस्याएं का सामना करना पड़ जाता है। लेकिन इस बीच समस्या ये खड़ी हो गई है कि एक एयरलाइंस ने फ्लाइट में शाकाहारी भोजन परोसना बंद कर दिया है। इसके चलते एयरलाइंस को यात्रियों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, एयरलाइंस ने कहा कि शाकाहारी भोजन के बदले स्नैक्स देने की कोशिश करेंगे। बावजूद इसके यात्रियों की नाराजगी कम नहीं हो रही है।

एयरलाइंस ने दी अब ये सफाई
ऑस्ट्रेलिया के एयरलाइंस कंटास (Qantas) ने कम दूरी की फ्लाइट में वेजिटेरियन फूड परोसने पर रोक लगा दी है। क्वांटास ने अपनी सफाई में कहा कि वह सर्विस को आसान बनाने के लिए कम दूरी की फ्लाइट में वन फूड ऑप्शन दे रहा है।

धार्मिक प्राथमिकताओं की अनदेखी करने का आरोप
साथ ही एयरलाइन ने यह भी कहा कि अगर शाकाहारियों के लिए वेजिटेरियन स्नैक्स देने की कोशिश करेंगे। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने कंटास पर यात्रियों की सांस्कृतिक और धार्मिक प्राथमिकताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

वेजिटेरियन नाश्ता मिलेगा
द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, कंटास के प्रवक्ता ने कहा कि कोविड के दौरान हमने अपने क्रू के लिए सेवा वितरण को आसान बनाने के लिए कुछ बदलाव किए। अब हम अपनी कम दूरी की फ्लाइट में एक ही भोजन या नाश्ते का ऑप्शन दे रहे हैं।

लंबी दूरी वाली फ्लाइट में मिलेगी सुविधा
यदि किसी वेजिटेरियन यात्रियों को नाश्ता चाहिए तो हम उपलब्ध कराएंगे। नमकीन और मिठाई के साथ नाश्ता परोसा जाएगा। लेकिन खाना अब एक ही रहेगा, जो वह नॉनवेज है। हालांकि, एयरलाइन ने यह स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय यात्री और लंबी दूरी की फ्लाइट वाले लोग अभी भी स्पेशल फूड बुक कर सकते हैं।

जॉन डी ने भी की आलोचना
पर्यावरणविद् जॉन डी उन यात्रियों में शामिल थे जिन्होंने कंटास की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मैं एडिलेड से सिडनी की फ्लाइट में हूं। मुझे बताया गया कि Qantas अब घरेलू उड़ानों में शाकाहारी भोजन नहीं परोसता है।
यह भी पढ़ें- हिंदी-अंग्रेजी न समझने वाली महिला को फ्लाइट में सीट से उठने को किया मजबूर, ट्विटर पर छिड़ा 'भाषा वार'












Click it and Unblock the Notifications