Video: कुत्ते को निगलने के लिए 'गीदड़ भभकी' दिखा रहा था पाइथन, बहादुर बच्चों ने निकाल दी हेकड़ी

नई दिल्ली, 06 अगस्त। हिम्मत और ताकत के आगे डर का टिकना संभव नहीं। कारण सिर्फ एक वो ये कि डर का अस्तित्व तभी तक है जब तक आप उससे दूर भागते हैं। लेकिन जब दो चार होने के लिए आगे आ जाते हैं तो सच आपके सामने होता है। कुत्ते के लिए काल बने एक पाइथन की हेकड़ी उस वक्त निकल गई जब कुछ बहादुर बच्चे उसके सामने आ गए। ज्यादा कुछ कहने से अच्छा वीडियो देखना होगा, क्योंकि इन जाबांज नौनिहालों की बहादुरी के आगे शब्द भी छोटे पड़ जाएंगे।

Dog Rescue

बच्चे मन के सच्चे होते हैं। ये बात ऐसे नहीं कही गई। इसके कई उदाहरण हमारे सामने हैं। बच्चों के मन में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता। तभी तो उन्हें कई ऐसी घटनाओं से दूर रखा जाता है जिससे उनके मन मस्किष्क में शुरुआत से ही असल दुनिया की सच्चाई का दबाव ना बनें। क्योंकि कई घटनाएं ऐसी होती हैं जिन्हें बच्चें बर्दाश्त नहीं कर पाते और उसका उनके मस्तिष्क और मन पर गहरा असर हो जाता है। लेकिन कई बार ये बच्चे भी बड़ी बहादुरी का काम कर जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायलयल हो रहा।

वीडियो में पाइथन ने बुरी तरह से एक कुत्ते को जकड़ लिया है। डॉग का पीछे का हिस्सा पूरी तरह की टाइट पकड़ में आ गया। अजगर लगातर उसे निगलने की कोशिश ही कर रहा था, इतने में वहां मौजूद कुछ बच्चों ने उसे देख लिया। बच्चों को देख पहले तो पाइथन ने फुफकार उन्हें डराने का प्रयास किया लेकिन बच्चे भी इतने हिम्मती थे। वो अजगर की इस गीदड़ भभकी डरने वाले नहीं थी। पाइथन का मुकाबला इस बार किसी गीदड़ नहीं असली शेरों से था। उन्होंने पहले एक डंडे से अजगर का मुंह दबाया और बाद में उसके जबड़े को कसकर हाथ से पकड़ा खींचा और कुत्ते से उसकी पकड़ ढीली कराई। पाइथन के जकड़ से बाहर ने निकलते ही कुत्ता इतनी तेजी से निकाल मानों वो वहां था ही नहीं।

मां के दूध और युवाओं की जवानी में 'जहर' घोल रहा ये केमिकल, बिहार में समय से पहले क्यों बूढ़े हो रहे लोग?
बच्चों के ट्वीटर पर शेयर किए गए इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है। इसे अवनीश सरन नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को अब तक 11.7 मिलिन व्यूज मिल चुक हैं। 6 हजार 700 से अधिक लाइक्स और वीडियो को लेकर अब तक 1014 रिट्वीट्स किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+