Putin India Visit: पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात में क्यों रखा गया यह खास पौधा? समझें डिप्लोमेसी गेम!
Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा चर्चा में है। हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच हो रही द्विपक्षीय वार्ता की तस्वीरें सामने आईं, तो सबकी नजर एक पौधे पर टिक गई। दोनों देशों के बीच अहम समझौते हुए हैं। इसमें ऊर्जा, डिफेंस, तेल से लेकर टूरिस्ट और कामगारों के लिए भी कई अहम करार हुए। इन सबके बीच एक लाल रंग के फूलों वाले सुंदर पौधे ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। जानें इसका महत्व और इसके सांकेतिक अर्थ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के दौरान फ्रेम में नजर आने वाला एक खूबसूरत और अनोखे शो प्लांट ने साधारण सी तस्वीर को भी खास बना दिया। कूटनीतिक संबंधों और मुलाकातों में प्रतीकों का अपना महत्व होता है। यह पौधा हेलिकोनिया (Heliconia) इस लिहाज से भारत-रूस की ऐतिहासिक मित्रता और भविष्य के संकेत स्पष्ट कर रहा है।

Putin India Visit: हेलिकोनिया के पौधे के साथ भविष्य का संकेत
तस्वीर में दिखाई देने वाला यह पौधा हेलिकोनिया (Heliconia) है, जो अपनी चौड़ी, चमकदार हरी पत्तियों और ऊपर उठते हुए लाल-नारंगी फूलों के कारण बेहद आकर्षक दिखता है। इसे फेंगशुई में शुभता और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसकी बनावट ऐसी है मानो छोटी-छोटी लाल चिड़ियाएं कतार में बैठी हों। हल्की हवा से हिलती पत्तियाँ और चमकीले रंग पूरे माहौल में ताजगी जोड़ देते हैं। इस पौधे को ऊर्जा और गतिशील होने का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा, यह उत्साह और सौभाग्य का संकेत भी समझा जाता है।
यह भी पढ़ें: Putin India Visit: पुतिन के सामने PM मोदी ने पाकिस्तान की लगाई लताड़, पहलगाम हमले का जिक्र कर क्या कहा?
PM Modi President Putin मीटिंग में हेलीकोनिया पर टिकी नजर
इसी खास लुक के कारण हेलिकोनिया को आम बोलचाल में 'लॉब्स्टर क्लॉ' या 'फॉल्स बर्ड ऑफ पैराडाइज़' भी कहा जाता है। इसके फूल कभी लाल, कभी पीले व कभी बैंगनी रंग में दिखाई देते हैं, जिनकी आकृति ऊपर की ओर नुकीली होती है। राजनयिक बैठकों या हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों में इन्हें खास तौर पर सजावट के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
कूटनीतिक कार्यक्रमों में जब संबंधों में ऊर्जा के साथ भविष्य के लिए उम्मीद और गतिशीलता के संकेत हों, तो इस पौधे का खास तौर पर बैकग्राउंड के तौर पर इस्तेमाल होता है। यह दो लोगों या किसी संबंध के बीच उत्साह और विश्वास का प्रतीक भी माना जाता है। भारत और रूस के संबंधों के बारे में पीएम मोदी ने भी स्पष्ट कहा है कि दोनों देश मिलकर भविष्य की चुनौतियों पर काम करेंगे। साथ ही, वैश्विक चुनौतियों को खत्म करने की दिशा में भी अपना योगदान देंगे।
यह भी पढ़ें: Putin India Visit: जिस तेल खरीद को लेकर अमेरिका ने भारत पर लगाया था भारी टैरिफ, उस पर क्या बोले पुतिन












Click it and Unblock the Notifications