Putin India Visit: पुतिन के सामने PM मोदी ने पाकिस्तान की लगाई लताड़, पहलगाम हमले का जिक्र कर क्या कहा?
PM Modi Putin Joint PC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतंकवाद के खिलाफ भारत-रूस की अटूट साझेदारी पर जोर दिया। उन्होंने पहलगाम और क्रोकस सिटी हॉल हमलों का ज़िक्र करते हुए स्पष्ट किया कि आतंक का मूल कारण एक ही है।
यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर वैश्विक मंच पर लगातार दबाव बना रहा है। पुतिन की मौजूदगी में दिया गया यह सख्त संदेश क्षेत्रीय शांति भंग करने वालों के लिए एक कड़ा संकेत माना जा रहा है।

आतंकवाद मानवता के मूल्यों पर सीधा हमला है- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'भारत और रूस लंबे समय से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। चाहे पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला हो या क्रोकस सिटी हॉल पर हुआ कायरतापूर्ण हमला, इन सभी घटनाओं की जड़ एक ही है।'
PM मोदी ने कहा कि, 'भारत का यह पक्का विश्वास है कि आतंकवाद मानवता के मूल्यों पर सीधा हमला है और इसके खिलाफ दुनिया की एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। UN, G20, BRICS, SCO और दूसरे मंचों पर भारत और रूस का करीबी सहयोग है। हम इन सभी मंचों पर अपनी बातचीत और सहयोग जारी रखेंगे।'
ये भी पढ़ें: Putin India Visit 2025 Live: रूस के लोगों को भारत देगा 30 दिन का निशुल्क ई-टूरिस्ट वीजा, PM मोदी का ऐलान
Pahalgam Attack: पाकिस्तान को कड़ा संकेत
प्रधानमंत्री मोदी ने जानबूझकर पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले और मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल हमले को एक ही साँस में रखा। पहलगाम का ज़िक्र करना पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद की ओर एक स्पष्ट और तीखा संकेत था। मोदी ने पुतिन को यह दिखाया कि आतंकवाद की जड़ें कहीं भी हों, उसकी विचारधारा एक ही है। यह भारत की इस राजनयिक रणनीति का हिस्सा है कि वह वैश्विक मंच पर आतंकवाद को क्षेत्रीय नहीं, बल्कि वैश्विक खतरा साबित करे और पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए।
ये भी पढे़ं: Modi Putin News: 'यूक्रेन जंग में भारत चुप नहीं बैठेगा', मोदी का बड़ा बयान, पुतिन ने भी अपना स्टैंड किया साफ
आतंकवाद के खिलाफ 'ध्रुव तारे' सी एकता
पीएम मोदी ने आतंकवाद को मानवता के मूल्यों पर सीधा हमला बताया, जिसके खिलाफ दुनिया की एकता ही सबसे बड़ी ताकत है। उनका यह बयान भारत और रूस के बीच मजबूत एंटी-टेरर सहयोग की पुष्टि करता है। भारत इस सहयोग को UN, G20, BRICS, और SCO जैसे बहुपक्षीय मंचों पर लगातार मज़बूत कर रहा है। रूस द्वारा आतंकवाद पर भारत के रुख का समर्थन करना नई दिल्ली के लिए एक बड़ी राजनयिक जीत है, क्योंकि यह आतंकवाद के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता को बल देता है।












Click it and Unblock the Notifications