अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर सीएम धामी बोले- भारत ही नहीं पूरे विश्व के धर्म-संस्कृति का बनेगा केंद्र
अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रोच्चार के बीच गर्भगृह के लिए पहली शिला रखी दी है।
देहरादून, 02 जून: अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रोच्चार के बीच गर्भगृह के लिए पहली शिला रखी दी है। शिला रखने के साथ ही मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। इसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी को राम मंदिर निर्माण की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि श्रीराम मंदिर केवल भारत का ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के धर्म एवं संस्कृति का केंद्र बनेगा।

Recommended Video
साथ ही गर्भगृह के लिए पहली शिला रखने पर पुष्कर सिंह धामी ने सीएम योगी को बधाई दी है। कहा कि दो वर्ष पहले पीएम मोदी ने 2020 में आधारशिला रखी थी। अब दो साल बाद से मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा।
अब जल्द ही भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण होगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। हनुमानगढ़ी के बाद सीएम योगी राम मंदिर निर्माण स्थल पहुंचे और राम मंदिर के गर्भगृह के लिए शिलापूजन में शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications