सुंदर पति पाने के लिए युवकी ने बच्चे को किया किडनैप, बलि देने की कर रही थी तैयारी
नई दिल्ली। पंजाब के लुधियाना में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां युवती ने सुंदर पति की कामना के लिए बच्चे की बलि की तैयारी कर ली। लड़की ने तांत्रिक के कहने पर पहले बच्चे का अपहरण किया और फिर उसकी बलि देने की पूरी तैयारी कर ली। जानकारी के मुताबिक लड़की ने लुधियाना से एक ढाई साल के बच्चे को अगवा कर लिया । युवती अगवा बच्चे की बलि देने की तैयारी करने लगे।

वहीं बेटे के किडनैप होने पर मानिक चौधरी के परिवार ने पुलिस में सिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो उन्हें सूचना मिली की एक युवती ढाई साल के बच्चे को लेकर खानपुर चौक पर घूम रही है। पुलिस ने सूचना मिलते ही फौरन एक्शन लिया और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। अगवा बच्चे को परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। आरोपियों ने बताया कि दोनों ने मन्नत मांगी थी जिसके लिए उन्हें एक तांत्रिक ने कहा था कि उन्हें किसी बच्चे की बलि देनी होगी। इसी के लिए उन्होंने बच्चे को अगवा किया था।












Click it and Unblock the Notifications