PNB Scam: बैंक के एमडी सुनील मेहता ने कहा- नीरव मोदी पैसा लौटाने आए थे लेकिन नहीं था कोई प्लान

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक ने 11,500 करोड़ रुपए के घोटाले पर प्रेस वार्ता की है। बैंक के प्रबंध निदेशक सुनील मेहता ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि यह बहुत ही संवेदनशील मामला है। उन्होंने कहा कि हम कार्रवाई कर रहे हैं। बैंक के हितों की रक्षा की कोशिश हो रही है। मेहता ने कहा कि हमारे कर्मचारी भी जांच के दायरे में हैं और सेबी को हमने समये जानकारी दे दी थी। एमडी ने प्रेस वार्ता के दौरान यह माना की नीरव पैसा लौटाने के लिए आए थे ेलकिन उनके पास एक बेहतर प्लान नहीं था, ऐसे में उन्हें समय नहीं दिया गया।

PNB के एमडी सुनील ने कहा-पैसा लौटाने आए थे नीरव

मेहता ने कहा कि हम किसी भी गलत काम को बढ़ावा नहीं देंगे। हम लोग इस घोटाले को सरफेस पर लेकर आए। उन्होंने कहा कि हमने 3 जनवरी को धोखाधड़ी का पता लगाया। हमें पता चला कि हमारे 2 कर्मचारियों ने कुछ अनाअधिकृत लेनदेन किए हैं। बैंक ने हमारे स्टाफ सदस्यों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जानकारी दी

मेहता ने कहा कि पीएनबी में इस से बाहर आने की क्षमता है। हमारे पंजीकृत प्राथमिकी के जवाब में, सम्बद्ध समूहों के प्रतिष्ठानों पर छापे जा रहे हैं; दस्तावेजों और रिकॉर्ड जब्त किए जा रहे हैं। बैंकों के वित्तीय हितों की रक्षा के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। मेहता ने कहा कि भारत सरकार इस स्थिति की निगरानी कर रही है और अपराधियों को पकड़ने में हमें पूर्ण समर्थन मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+