हनीट्रैप में फंसा लुधियाना का शख्स पाकिस्तान को भेज रहा था जानकारी, गिरफ्तार

लुधियाना, 12 सितंबर: पंजाब के लुधियाना में पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी पहुंचाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। जसविंदर सिंह नाम के इस शख्स पर पाकिस्तानी महिला जासूस के साथ संबंधों और उसको भारतीय रक्षा कर्मियों तक पहुंचने का रास्ता बताने के आरोप हैं। सोमवार को लुधियाना के पुलिस आयुक्त ने बताया है कि इन्वेस्टिगेशन टीम ऑफ इंचार्ज, सीआईए-3 लुधियाना और काउंटर-इंटेलिजेंस लुधियाना की टीम ने जसविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है।

Punjab ludhiana

लुधियाना पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, यह पता चला है कि वह (आरोपी) एक पीआईओ (पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव) के संपर्क में था, जिसने बठिंडा की जसलीन बराड़ के रूप में अपना परिचय दिया था। जिसने सेना के दूसरे जवानों को हनी ट्रैप करने के लिए जसविंदर सिंह की ओर से मिली ओटीपी के जरिए एक्टिवेट किए गए व्हाट्सएप नंबर का इस्तेमाल किया। व्हाट्सएप चैट से पता चला है कि 7 रक्षाकर्मियों का पीआईओ से संपर्क हुआ।

जोधपुर इंटेलिजेंस ने एक युवक को पकड़ा था, जिसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में होने की बात सामने आई। आर्मी इंटेलिजेंस की तरफ से उसकी इनपुट के आधार पर लुधियाना पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह को इनपुट भेजा गया था। जोधपुर में पकड़े गए एक युवक की निशानदेही पर लुधियाना के उच्ची दौद गांव से जसविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया। जसविंदर सिंह के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है। फोन की फोरेंसिक जांच की जा रही है। जसविंदर के बैंक के खाते में पाकिस्तान से 10 हजार रुपए आए थे।

जसविंदर सिंह मलेरकोटला की एक फैक्ट्री में काम करता है। उसकी सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए एक लड़की से दोस्ती हुई थी। लड़की ने अपना नाम जसलीन बराड़ बताया था। वो तीन मोबाइल नंबर के ओटीपी लेकर व्हाट्सएप चला रही थी। डिफेंस के 7 कर्मचारी उसके संपर्क में थे, जिनका पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑफिस के कर्मचारियों से संपर्क था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+