Ludhiana Gas Leak LIVE: लुधियाना गैस लीक 11 की मौत, पुलिस ने कहा- दिमाग पर हुआ गैस का असर
Ludhiana Gas Leak update News: लुधियाना वेस्ट की एसडीएम स्वाति ने पुष्टि की है कि लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में जहरीली गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं कुछ लोग अब भी बेहोशी की हालत में हैं।

Ludhiana Gas Leak Live Update: पंजाब के लुधियाना में ग्यासपुरा कारखाने में रविवार (30 अप्रैल) को जहरीली गैस लीक होने की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई है। पंजाब पुलिस ने कहा कि ग्यासपुरा फैक्ट्री में गैस रिसाव के कारण 11 की मौत हुई है और 8 से 9 लोग अब भी बेहोश हैं। कई अन्य लोगों की स्थिति गंभीर है।
पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। एनडीआरएफ की टीमें फैक्ट्री में मौजूद है। डॉक्टरों की एक टीम और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई है। किसी को भी घटनास्थल पर नहीं जाने दिया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
इस खबर पर हम नजर बनाए हुए हैं। हर जानकारी के लिए इस पेज पर बनें रहें...
Recommended Video

Ludhiana Gas Leak: जहरीली Gas Leak होने से गई 11 की जान, NDRF ने संभाला मोर्चा | वनइंडिया हिंदी
LIVE Feed
गैस का फेफड़े पर नहीं, दिमाग पर असर हुआ: पंजाब पुलिस
लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने कहास, "एक परिवार के 5 सदस्यों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। चार अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर है। हम संबंधित थाने में मामला दर्ज कर रहे हैं। एनडीआरएफ द्वारा गैस की सैंपलिंग की जाएगी, वे पुष्टि करेंगे कि यह किस तरह की गैस थी। मृतक के ब्लड सैंपलिंग भी की जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि गैस से उनके फेफड़ों पर नहीं बल्कि दिमाग पर असर हुआ है..."
लुधियाना गैस रिसाव: 11 मौतों की पुष्टि, क्या बोलीं उपायुक्त?
लुधियाना की उपायुक्त सुरभि मलिक बोलीं, ''अभी तक 11 मौतों की पुष्टि हुई है। संभावना है कि कुछ गैस का दूषितकरण हुआ है... यह काफी संभावना है कि मैनहोल में मीथेन के साथ कुछ रासायनिक प्रतिक्रिया हो सकती है... जांच की जा रही है।''
'तीन शव नीले पड़ गए थे, ये जहरीली गैस का रिसाव था'
लुधियाना गैस लीक: एक स्थानीय निवासी अंजन कुमार ने कहा, "यह एक जहरीली गैस का रिसाव था..। कम से कम 09 लोगों की मौत हो गई है। 03 शव नीले पड़ गए हैं... यह जहरीला है। आप सांस नहीं ले पाएंगे।" गैस रिसाव में अंजन कुमार के परिवार के कुछ सदस्यों की मौत हो गई।
लुधियाना गैस लीक: 'मेरे परिवार के 5 लोग बेहोश हैं...'
लुधियाना गैस रिसाव: स्थानीय लोग मीडिया से बात करते हुए अपनी आपबीती सुना रहे हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, "...मुझे पता चला कि मेरे परिवार के पांच सदस्य बेहोश हैं।"
कैसे हुआ लुधियाना गैस लीक?
एक अधिकारी ने कहा कि लुधियाना गैस लीक क्यों और कैसे हुआ, इसके सटीक कारण तभी पता चलेगा जब हम घटना स्थल पर जाएंगे। हम एनडीआरएफ की टीम का इंतजार कर रहे हैं। वे इस मामले के एक्सपर्ट हैं।
पंजाब CM ने लुधियाना में गैस लीक की घटना पर जताया दुख
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लुधियाना में गैस रिसाव की घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। प्रभावितों की हर संभव मदद की जा रही है।"
SDM ने कहा- NDRF की टीम मौके पर मौजूद
लुधियाना वेस्ट की एसडीएम स्वाति ने कहा, "निश्चित रूप से, यह एक गैस रिसाव का मामला है। एनडीआरएफ की टीम लोगों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चलाएगी। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 11 बीमार हैं।"
More From
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications