Punjab: लुधियान में होजिरी फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

Punjab: लुधियान ने होजिरी फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली। पंजाब के लुधियाना में भीषण आगजनी की घटना घटी है। लुधियाना के सुंदर नगर की महावीर जैन कालोनी स्थित होजिरी फैक्टरी में सोमवार देर शाम आग लग गई। देर शाम जैसे ही आग की सूचना मिली, इलाके में हड़कंप मच गया।

 Punjab: Fire breaks out at a hosiery factory in Ludhiana; 5 fire tenders at the spot. No casualty reported.

आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की पांच गाडियां मौके पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने की कोशिश जारी थी, लेकिन घंटे भर की कोशिश के बावजूद अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। आसपास की दुकानों को खाली करवा लिया गया है। लोगों को वहां से दूर कर दिया गया है। आग लगने की वजह के पता अब तक नहीं चल सका है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हालांकि गोदाम पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी है। इसकी चपेट में आस पास की दुकानें भी आ गई है। इससे पहले पिछले हफ्ते ही लुधियाना के सब्जी मार्केट में भीषण आग लग गई। आग ने 9 दुकानों को जलाकर खाक कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+