सोनिया गांधी के हर फैसले का पालन करेंगे अमरिंदर सिंह, मुलाकात के बाद बोले हरीश रावत

सोनिया गांधी के हर फैसले का पालन करेंगे अमरिंदर सिंह: हरीश रावत

चंडीगढ़, 17 जुलाई: पंजाब कांग्रेस में चल रही खींचतान फिलहाल खत्म होती नहीं दिख रही है। हाल के दिनों में दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के नेताओं का जमावड़ा देखने को मिला था। जिसके बाद कहा जा रहा था कि पार्टी में सब ठीक हो गया है। शनिवार को अब एक बार फिर पंजाब में कांग्रेस नेताओं के बीच हलचल देखने को मिल रही है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की है। वहीं हरीश रावत खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर पहुंचे हैं और उनके साथ बैठक की है।

Recommended Video

    Navjot Singh Sidhu को पंजाब का अध्यक्ष बनाए जाने पर राजी हुए Amarinder Singh | वनइंडिया हिंदी
    punjab congress

    नवजोत सिंह सिद्धू की पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ के साथ पंचकूला में उनके आवास पर लंबी बैठक हुई है। वहीं पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने चंडीगढ़ में कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर पर उनसे मुलाकात की है। हरीश रावत ने अमरिंदर सिंह से मुलाकात के बाद कहा कि पंजाब सीएम ने एक बार फिर दोहराया है कि कांग्रेस अध्यक्ष जो भी फैसला लेंगीं, वो उसका पूरा सम्मान करेंगे और उसे मानेंगे।

    पंजाब में कांग्रेस के दो बड़ नेता सीएम अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। दोनों नेताओं के बीच विवाद खुलकर सामने आ जाने के बाद पार्टी आलाकमान लगातर मामले को सुलझाने में जुटा है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक तीन सदस्यीय कमेटी विवाद को सुलझाने के लिए बनाई है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में बनी इस तीन सदस्यीय समिति ने मुख्यमंत्री समेत पंजाब कांग्रेस के 50 से ज्यादा नेताओं के बीत की है।

    अमरिंदर सिंह, नवजोत सिद्धू, सुनील जाखड़ और पंजाब के कांग्रेस के ज्यादातर बड़े नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी से बीते कुछ दिनों में अलग-अलग मौकों पर मिल चुके हैं। हाल ही में ये कहा गया था कि सिद्धू को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा और अब मामला सुलट गया है। जिस पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को पत्र लिख नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाने का विरोध कर दिया। अब एक बार ऐसा लग रहा है कि पंजाब कांग्रेस का विवाद ज्यों का त्यों बना हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+