पंजाब: राहुल गांधी से मिले नवजोत सिद्धू, कहा-सब कुछ सुलझा लिया गया है

नई दिल्ली, अक्टूबर 15: पंजाब कांग्रेस की सियासत में एक बार फिर से हलचल देखने को मिल रही है। शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस के चीफ नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी लीडर राहुल गांधी से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। उनके साथ पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद रहे। सीएम चन्नी के फैसलो से असंतोष जताते हुए पिछले महीने सिद्धू ने अचानक से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद ये सिद्धू की राहुल गांधी से पहली मुलाकात थी।

Punjab congress Navjot Singh Sidhu Harish Rawat Rahul Gandhi delhi

दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि, मैंने अपनी सारी चिंताएं राहुल गांधी से साझा की हैं। सब कुछ सुलझा लिया गया है। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पंजाब के लिए एआईसीसी प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि, उन्होंने (सिद्धू) राहुल गांधी के साथ अपनी चिंताओं को साझा किया। हमने उनसे कहा है कि यहां उनकी चिंताओं का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने राहुल गांधी को आश्वासन दिया कि उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है और वह पीसीसी अध्यक्ष के रूप में अपने कर्तव्यों को फिर से शुरू करेंगे।

इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय पर करीब सवा घंटे तक चली बैठक में पंजाब सरकार और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई थी। इस बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और हरीश रावत भी मौजूद रहे थे। बैठक के बाद सिद्धू ने कहा था, मैंने पंजाब और पंजाबियों से जुड़ी चिंताओं से पार्टी आलाकमान को अवगत कराया है। मुझे कांग्रेस अध्यक्ष, राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी में पूरा विश्वास है। वो जो भी फैसला करेंगे, वो कांग्रेस और पंजाब के हित में होगा। मैं उनके निर्देशों का पालन करूंगा।

उल्लेखनीय है कि सिद्धू ने 28 सितंबर को कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा था कि वह पार्टी की सेवा करना जारी रखेंगे। कांग्रेस आलाकमान ने अब तक सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था। पिछले दिनों कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उस दौरान यह भी चर्चा थी कि सिद्धू मुख्यमंत्री चन्नी की कार्यशैली को लेकर भी खुश नहीं हैं, हालांकि कांग्रेस के सूत्र इससे इनकार करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+