पंजाब: फरीदकोट के युवा कांग्रेस अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, सीएम ने दिए जांच के आदेश

नई दिल्ली। पंजाब के फरीदकोट में गुरुवार शाम कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह भुल्लर की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। 34 साल के गुरलाल सिंह भुल्लर पर मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने फरीदकोट के जुबली चौक पर हमला किया। हमलावरों ने भुल्लर पर 10 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाईं, जिसमें से छह गोली उनको लगीं। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। वहीं लहूलुहान हालत में गुरलाल भुल्लर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। भुल्लर फरीदकोट जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य थे।।

 नई दिल्ली। पंजाब के फरीदकोट में गुरुवार शाम को कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह भुल्लर की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। 34 साल के गुरलाल सिंह भुल्लर पर मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने फरीदकोट के जुबली चौक पर हमला किया। हमलावरों ने भुल्लर पर 10 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाईं, जिसमें से छह गोली उनको लगीं। जिसके बाद उनको अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। भुल्लर फरीदकोट जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

फरीदकोट एसपी ने बताया है कि सभी सीनियर अफसरों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। खोखे और सीसीटीवी की फुटेज भी जुटाई गई है। उन्होंने बताया है कि गुरुलाल पर हमला जुबली चौक पर स्थित एक एमीग्रेशन सेंटर के बाहर करीब पांच बजे हुआ है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिए जांच के आदेश

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर डीजीपी पंजाब को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक दिल दहला देने वाली घटना है। वारदात को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।

नई कोरोना गाइडलाइन, मास्क पर निगाह रखने के लिए तैनात होंगे मार्शल, मास्क हटते ही पकड़ लेंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+