पंजाब सीएम भगवंत मान का ऐलान, हरियाणा में गठबंधन नहीं करेगी AAP

पंजाब के पड़ोसी राज्‍य हरियाणा में अब कुछ ही महीनों में चुनाव होने वाले हैं। भाजपा शासित हरियाणा में होने वाले विधान सभा चुनावों में आम आदमी पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है।

पंजा‍ब के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता भगवंत मान ने गुरुवार को एक बार फिर दोहाराया कि आम हरियाणा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी।

Bhagwant Mann

बता दें विपक्षी इंडिया अलायंस में शामिल आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में जहां दिल्‍ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था और एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अकेल दम पर लोकसभा चुनाव लड़ी और 3 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके बाद दो सप्‍ताह पहले जलांधर पश्चिम उपचुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने अकेले दम पर चुनाव लड़ा था और उसमें जीत हासिल की थी।

वहीं अब दिल्‍ली और पंजाब के बाद हरियाणा जहां पर सत्‍ता पर काबिज होने का सपना आम आदमी पार्टी संजोए बैठी है वहां पर अकेले दम पर आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

क्‍यों आम आदमी पार्टी ने लिया ये निर्णय
बता दें लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक तौर पर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) के साथ अपना गठबंधन खत्म कर दिया है। दोनों पार्टियों ने पहले विपक्ष के इंडिया गठबंधन के तहत कई राज्यों में लोकसभा चुनावों के लिए हाथ मिलाया था लेकिन दिल्‍ली समेत अन्‍य राज्‍यों में होने वाले चुनावों में ये दोनों पार्टियां एक दूसरे से प्रतिद्वंद्वी के तौर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे।

हरियाणा में कांग्रेस को उम्मीद है कि वह लोकसभा चुनाव में अपने मजबूत प्रदर्शन को बरकरार रखेगी। पार्टी ने दस में से पांच सीटें जीतीं, जिससे भाजपा के नतीजों पर काफी असर पड़ा। केजरीवाल की आप पार्टी राज्य में तीसरे स्थान पर रही। इसलिए उसने अकेले दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+