सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर से मिले अमरिंदर सिंह, शुरू हुआ अटकलों का दौर
सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर से मिले अमरिंदर सिंह, शुरू हुआ अटकलों का दौर
नई दिल्ली, 8 जुलाई: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को दिल्ली में अपने आवास कपूरथला हाउस में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ बैठक की है। ये बैठक अमरिंदर सिंह के सोनिया गांधी के साथ मुलाकात के एक दिन बाद हुई है। अमरिंदर सिंह चंडीगढ़ लौटने से पहले प्रशांत किशोर से दिल्ली में हुई इस मुलाकात ने एक और कांग्रेस के कई नेताओं के मन में हलतल पैदा की है तो वहीं कई दूसरी अटकलें भी शुरू हो गई हैं।
Recommended Video

पंजाब कांग्रेस में चल रही खींचतान को खत्म करने के लिए अमरिंदर सिंह को दिल्ली बुलाया गया था। यहां मंगलवार को उनकी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मुलाकात हुई। इसके एक दिन बाद गुरुवार को वो प्रशांत किशोर से मिले हैं।
प्रशांत किशोर ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए 2017 के विधानसभा के चुनावों में रणनीतिकार के तौर पर काम किया था। प्रशांत किशोर को अमरिंदर सिंह ने अपना प्रमुख सलाहकार भी बनाया था। ऐसे में कहा जा रहा है कि अमरिंदर सिंह 2022 के चुनाव के लिए एक बार फिर प्रशांत किशोर को अपने साथ जोड़ सकते हैं। हालांकि प्रशांत किशोर का कहना है कि वो अब चुनावी रणनीतिकार के तौर पर काम नहीं करेंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद उन्होंने राजनीतिक रणनीतिकार के तौर पर आगे काम ना करने की बात कही है।
पंजाब में काफी समय से कांग्रेस के दो नेता सीएम अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू आमने सामने दिख रहे हैं। दोनों ही नेता मीडिया में भी एक दूसरे के खिलाफ बोल चुके हैं। पार्टी हाईकमान लगातार इस कलह को शांत करने की कोशिश में हैं। पार्टी ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं के मुद्दों को सुलझाने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति भी बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications