VIDEO: वाघा बॉर्डर पर स्वतंत्रता दिवस का जश्न, लोगों ने लगाए 'भारत जिंदाबाद' के नारे
पूरा देश जश्न-ए-आजादी की खुशियां मनाने में जुटा हुआ है। चाहे राजधानी दिल्ली हो या फिर पंजाब के अटारी स्थित वाघा बॉर्डर। दोनों ही जगहों पर आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया है।
अटारी (पंजाब)। पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ धूम देखने को मिल रही है। पंजाब के वाघा बॉर्डर पर भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर खास समारोह आयोजन किया गया। इस दौरान बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान वहां मौजूद भीड़ ने भारत जिंदाबाद के नारे लगाए। देखिए वीडियो...

वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह
पूरा देश जश्न-ए-आजादी की खुशियां मनाने में जुटा हुआ है। चाहे राजधानी दिल्ली हो या फिर पंजाब के अटारी स्थित वाघा बॉर्डर। दोनों ही जगहों पर आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया है। दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान लाल किले पर लोगों का हुजूम देखने को मिला। वहीं अटारी के वाघा बॉर्डर पर भी खास स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जहां भारतीय जवानों ने पूरे जोश के साथ इसमें हिस्सा लिया।
#WATCH Celebrations at Attari-Wagah border on #IndiaIndependenceDay pic.twitter.com/cBYThHpMrV
— ANI (@ANI) August 15, 2017
वाघा बॉर्डर पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित समारोह को देखने को बड़ी संख्या लोग पहुंचे हुए थे। उन्होंने भारतीय जवानों का हौंसला बढ़ाने के लिए जमकर नारे लगाए। बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान तो बेहद खास मंजर नजर आया, जब लोगों ने 'भारत जिंदाबाद' के नारे लगाए। देखिए खास समारोह का वीडियो...
#WATCH: Beating Retreat ceremony at Attari Wagah Border on the occasion of #IndependenceDayIndia pic.twitter.com/sYGU1DpFda
— ANI (@ANI) August 15, 2017












Click it and Unblock the Notifications