उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

यूपी चुनाव 2017: पढ़िए दिन भर का हर अपडेट

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। हमारे साथ जानिए इस चुनाव के पल पल का हर अपडेट।

Google Oneindia News

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में चुनावी संग्राम खत्म होने के साथ ही सभी की निगाहें नतीजों पर टिकी हुई हैं। आखिर यूपी में अगली सरकार किसकी होगी, इसको लेकर लग रहे कयास जल्द ही थमने वाले हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में जनता का फैसला क्या है जल्द ही यह साफ हो जाएगा। मतगणना शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं यूपी चुनाव का पल-पल का अपडेट।

7.12- एक सीट निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के खाते में आई।

7.12- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को भी 4 सीटों पर मिली जीत।

7.11- राष्ट्रीय लोक दल ने एक सीट पर किया कब्जा।

7.11- 7 सीटों पर कांग्रेस और 48 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने दर्ज की जीत।

7.11- बहुजन समाज पार्टी ने 19 सीटों पर किया कब्जा।

7.10- भाजपा को 311 सीटों पर मिली जीत। भाजपा गठबंधन को कुल 323 सीटों पर विजय।

7.10- भाजपा गठबंधन में भाजपा के साथ अपना दल और निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।

ना मनोज सिन्हा, ना आदित्यनाथ, इस खास वजह से केशव मौर्य बनेंगे सीएमना मनोज सिन्हा, ना आदित्यनाथ, इस खास वजह से केशव मौर्य बनेंगे सीएम

6.33- केशव प्रसाद मौर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा- उन्हें जनादेश का आदर करना चाहिए। अखिलेश यादव ने ईवीएम पर सवाल उठाकर अपनी प्रशासनिक क्षमता पर सवाल उठाया है।

6.20- अरुण जेटली बोले- अखिलेश यादव अपने ही प्रचार में खुद फंसे। वह बोले- नोटबंदी से गरीब हमसे जुड़ा, गरीब के वोट ने हमें जिताया।

6.05- इलाहाबाद: रोक लगाए जाने के बाद भी नंद गोपाल नंदी ने निकाला विजय जुलूस। मुंडेरा इलाके में लगा भारी जाम।

6.03- इटावा: शिवपाल सिंह बोले- समाजवादी पार्टी न घबराए, हार की समीक्षा की जाएगी।

6.02- पीएम मोदी ने किया ट्वीट- काशी से सांसद के रूप में काशी की जनता का अटूट विश्वास और अपार प्रेम पाकर मैं आज अभिभूत हूं। काशी के लोगों को शत-शत नमन।

6.00- राज्यपाल को इस्तीफा देकर राजभवन से निकले अखिलेश यादव।

5.55- अपना दल से भी छोटी हुई कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस को मिलीं 7 सीटें और अपना दल को 9 सीटें।

5.45- अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा। राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा।

कैसे एक भी मुसलमान को टिकट ना देकर बीजेपी पहुंची 300 के पार?कैसे एक भी मुसलमान को टिकट ना देकर बीजेपी पहुंची 300 के पार?

5.25- गवर्नर राम नाइक को इस्तीफा सौंपने राजभवन पहुंचे अखिलेश यादव।

5.20- वाराणसी की सभी 8 सीटों पर भाजपा ने दर्ज की जीत।

5.08- अखिलेश बोले कांग्रेस के साथ गठबंधन से लाभ हुआ है। यह गठबंधन आगे भी जारी रहेगा।

5.06- अखिलेश बोले कि मेरी रैली में तो बहुत लोग आए थे, लेकिन वोट नहीं मिले। वह बोले कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि क्या वे लोग सिर्फ देखने आए थे।

5.05- बुलंदशहर में सभी 7 सीटें भाजपा ने जीतीं।

यूपी चुनाव 2017 LIVE: अखिलेश यादव बोले- 'कभी कभी समझाने से नहीं, बहकाने से वोट मिलता है'

5.04- अखिलेश ने कहा कि कभी-कभी लोकतंत्र में समझाने से नहीं, बल्कि बहकाने से वोट मिलता है।

5.03- शिवपाल यादव से जुड़े सवाल पर अखिलेश ने टिप्पणी करने से किया मना।

5.02- अखिलेश यादव बोले कि हो सकता है आने वाली सरकार यूपी में बुलेट ट्रेन लाएगी या फिर किसानों के सभी कर्ज माफ कर देगी।

5.01- मायावती की तरफ से ईवीएम पर उठाए सवाल पर अखिलेश बोले कि वह भी एनालिसिस करेंगे और अपनी बात कहेंगे। साथ ही वह बोले कि सरकार को जांच करवानी चाहिए।

कानपुर में 7 सीटें जीतने के बावजूद 'हीर' को हार गई भाजपाकानपुर में 7 सीटें जीतने के बावजूद 'हीर' को हार गई भाजपा

5.00- अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू। वह बोले कि 5 साल तक उत्तर प्रदेश के लिए अच्छा काम किया और आने वाली सरकारी हमसे भी अच्छा काम करेगी।

4.51- भाजपा ने रचा इतिहास, 300 का आंकड़ा किया पार।

4.50- मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव 33,796 वोटों से हारीं, भाजपा की रीता बहुगुणा जीतीं।

4.36- बसपा के मुख्तार अंसारी मऊ सीट से 97199 वोटों से जीते।

mukhtar

4.35- स्वाति सिंह ने सरोजनी नगर सीट से जीतने के बाद लोगों का आभार व्यक्त किया।

swati singh

4.28- आगरा की सभी 9 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीते।

4.25- अमर सिंह ने रामगोपाल यादव पर कसा तंज, बोले- रामगोपाल तुम हो गए ठनठन गोपाल, किस मानसिक अस्पताल में भर्ती हो तुम?

4.15- बरेली: मीरगंज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ डीसी वर्मा 54500 मतों से जीते। डॉ वर्मा को 108789 मत मिले और रनर रहे बीएसपी के सुल्तान बेग को 54289 वोट मिले।

4.15- बरेली: आंवला विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी धर्मपाल सिंह जीते। 3648 वोटों से सपा के सिद्धराज सिंह को हराया। धर्मपाल को 63101 व सिद्धराज को 59453 मत प्राप्त हुए।

4.04- लखनऊ के सरोजनी नगर से भाजपा की स्वाति सिंह 34686 वोटों से जीतीं।

4.03- लखनऊ की 9 में से 8 सीटों पर भाजपा का कब्जा।

4.02- संतकबीरनगर से भाजपा प्रत्याशी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाला जुलूस।

4.02- शहर कोतवाली के एनएच 28 पर जुलूस से लगा लंबा जाम।

4.00- अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साफ किया कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।

3.58- फैजाबाद: अयोध्या सीट से भाजपा के प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता जीते, सपा के मंत्री पवन पांडे को 50,440 वोटों से हराया।

3.50- 1 लाख से अधिक वोटों से जीते राजा भैया।

3.48- निर्दलीय प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को मिले 136223 वोट। दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के जानकी शरण पाण्डेय को 32870 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी के परवेज अख्तर को 17176 वोट मिले ।

3.47- अमेठी: अमेठी से बीजेपी गरिमा सिंह 4600 से अधिक वोटों से मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को हराया।

3.45- शाम 6 बजे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नईक से मिलेंगे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।

3.45- गौरीगंज से सपा के राकेश प्रताप सिंह ने 26857 से कांग्रेस के नईम को हराया। जगदीशपुर में बीजेपी के सुरेश ने कांग्रेस राधेश्याम को 17500 से अधिक वोटों से जीतेगी।

3.43- तिलोई से बीजेपी के राजा मयंकेश्वर ने बसपा के मोहम्मद सउद को 42000 से अधिक वोटों से हराया।

3.39- देवरिया के रुद्रपुर से कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप चुनाव हारे, भाजपा के जय प्रकाश निषाद चुनाव जीते।

3.38- रामपुर से आजम खान जीते, स्वार सीट से अब्दुल्ला आजम जीते।

3.37- शहर दक्षिणी से पूर्व मंत्री व भाजपा प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता जीते।

3.36- अमेठी: जगदीशपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस का दुर्ग भेदकर बीजेपी के सुरेश पासी ने मारी बाजी, 17456 वोटों से दर्ज की जीत।

3.36- अमेठी: गौरीगंज विधानसभा सीट पर अलांयस की मित्र कांग्रेस को पटकनी देते हुए सपा के राकेश सिंह मऊ ने 26419 से दर्ज कराई जीत। 2012 में भी राकेश सिंह हुए थे विधायक।

3.35- अमित शाह बोले पंजाब के अलावा यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

3.34- अमित शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई। चुनाव के नतीजों के बेहद उत्साहवर्धक बताया। ऐतिहासिक जीत के लिए अमित शाह ने जनता, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का धन्यवाद अदा किया।

3.22- वाराणसी: दक्षिणी- डा. राजेश मिश्र (कांग्रेस) 71138, डा. नीलकंण्ड तिवारी (भाजपा)- 77251, राजेश तिवारी (बसपा)- 5056

3.22- वाराणसी: कैंट- शौरभ श्रिवास्तव (भाजपा)- 62613, अनिल श्रिवास्तव (कांग्रेस)- 30885, रिजवान अहमद (बसपा)- 6650

3.22- वाराणसी: सेवापुरी- नील रतन पटेल "नीलू" अपना दल सोनेलाल - भाजपा- 81537, सुरेन्द्र पटेल (सपा)- 43148, महेन्द्र पाण्डेय (बसपा)- 29166

3.22- वाराणसी: रोहनिया- सुरेन्द्र सिंह "औढ़े" (भाजपा)- 52045, महेन्द्र पटेल (सपा)- 30566, प्रमोद सिंह (15426)

3.22- वाराणसी: अजगरा सुरक्षित- कैलाशनाथ सोनकर (भासपा - भाजपा)- 63831, लालजी सोनकर- 36531, टी राम (बसपा)- 34317

3.22- वाराणसी: पिण्डरा- डा. अवधेश सिंह (भाजपा)- 90512, बाबूलाल पटेल- 53561, अजय राय (कांग्रेस)- 48042

3.20- वाराणसी के पिंडरा विधानसभा से बीजेपी के अवधेश सिंह 90614 मत पाकर जीते। दूसरे नंबर पर बीएसपी के बाबूलाल को 53765 और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अजय राय को 48189 मत मिले। इस सीट पर पिछले पांच बार से अजय राय का कब्जा था।

3.20- वाराणसी: शिवपुर विधानसभा में भाजपा के अनिल राजभर ने 54160 मतों से जीत हासिल किया।

3.20- वाराणसी: पीएम मोदी संसदीय क्षेत्र बनारस में भी चली मोदी लहर। आठों सीटों पर भाजपा का परचम लहराया।

3.20- वाराणसी: शिवपुर में भाजपा के अनिल राजभर ने सपा के आनन्द मोहन यादव को 54160 मतों से हराकर जीत हासिल की।

3.20- वाराणसी: अनिल राजभर, भाजपा को 1 लाख 10 हजार 245 वोट मिले, उनके मुकाबले सपा के आनन्द मोहन यादव को 56 हजार 85 वोट मिले। वहीं बसपा के 46 हजार 457 वोट मिले।

3.20- वाराणसी: उत्तरी- रविन्द्र जायसवाल (भाजपा)- 79430, अब्दुल समद अन्सारी (कांग्रेस)- 26527, सुतीज मौर्य (बसपा)- 24251

3.18- सदर जयसिंह पुर से बीजेपी के सीताराम वर्मा जीते।

3.18- कादीपुर से बीजेपी के राजेश गौतम जीते।

3.17- वाराणसी के शहर उत्तरी सीट से बीजेपी उम्मीदवार रविन्द्र जायसवाल 60651 से जीते। यहां रविन्द्र को 93225 और सपा-कांग्रेस के उम्मीदवार समद अंसारी को 32574 वोट मिले।

3.17- मिर्जापुर नगर सीट से भाजपा के रत्नाकर मिश्रा 56724 मत से जीते। मझ्‍वां विधानसभा से भाजपा की सुचिष्मिता मौर्या विजयी हुईं।

3.15- शाहजहांपुर: तिलहर से भाजपा के रोशनलाल वर्मा 5705 वोटो से जीते। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज जितिन प्रसाद को हराया।

3.15- शाहजहांपुर: जलालाबाद से सपा के शरद वीर सिंह 11297 से जीते। उन्होंने भाजपा के मनोज कश्यप को हराया।

3.15- शाहजहांपुर: कटरा से भाजपा के वीर विक्रम सिंह 16730 से जीते। उन्होंने सपा के राजेश यादव को हराया।

3.15- शाहजहांपुर से भाजपा के सुरेश कुमार खन्ना 19203 से जीते। उन्होंने सपा के तनवीर खान को हराया।

3.15- शाहजहांपुर: ददरौल से भाजपा के मानवेन्द्र सिंह जीते। उन्होंने सपा के राम मूर्ति वर्मा को 17398 वोटों से हराया।

3.15- शाहजहांपुर: पुवायां से भाजपा के चेतराम 72496 से जीते। उन्होंने सपा की शकुंतला देवी को हराया।

3.15- इसौली सीट सपा की झोली में गई, अबरार अहमद जीते।

3.10- भाजपा ने जीतीं 260 से अधिक सीटें, लगा सकती है ट्रिपल सेंचुरी

2.57- प्रतापगढ़: कांग्रेस-भाजपा समर्थकों में मारपीट के पास भाजपा नेता पुलिस की हिरासत में, रामपुरखास के मतगणना कक्ष के पास की है घटना।

2.55- देवरिया: पथरदेवा विधानसभा से भाजपा के सूर्य प्रताप शाही, सदर से भाजपा के जन्मेजय सिंह और भाटपार रानी से सपा के आशुतोष उपाध्याय जीते।

2.53- फैजाबाद जिले की 5 सीटों पर भाजपा का कब्जा। बीकापुर से शोभा सिंह, गोसाईगंज से खब्बू तिवारी और रुदौली सीट से राम चंद्र यादव जीते। अयोध्या से वेद प्रकाश गुप्ता, मिल्कीपुर से गोरखनाथ जीते

2.52- बदायूं: बदायूं शहर, बिल्सी, बिसौली, शेखूपुर और दातागंज पर भाजपा जीती, सहसवान सीट सपा के खाते में।

2.51- जयसिंगपुर से बीजेपी उम्मीदवार सीता राम वर्मा विजयी घोषित हुए।

2.50- संभल- सपा के इकबाल 19000 से जीते, अरविन्द गुप्ता भाजपा हारे।

2.50- असमोली- सपा से पिंकी यादव 4 हजार से जीती, भाजपा के नरेंद्र सिंह को हराया।

2.49- गुन्नौर- भाजपा के अजित उर्फ़ राजू यादव 17 हजार से वोटों से जीते, सपा के रामखिलाड़ी को हराया।

2.49- चन्दौसी- भाजपा की गुलाबो देवी 30 हजार वोटों से जीती, सपा कांग्रेस गठबंधन की विमलेश कुमारी को हराया।

2.44- मैनपुरी: 107 सदर विधानसभा में सपा के राजकुमार उर्फ़ राजू यादव ने लगभग 5000 से अधिक मतों से बीजेपी के अशोक चौहान को हराया। भाजपा- 64718, बसपा- 45382, सपा- 69836.

2.42- भोगांव: विधानसभा 108 में भाजपा के रामनरेश अग्निहोत्री ने सपा के आलोक शाक्य को 20000 से अधिक मतों से हराया। भाजपा- 924311, बसपा- 25872, सपा- 72044.

2.40- किसनी: विधानसभा 109 में सपा के ब्रजेश कठेरिया ने 16000 से अधिक मतों से बीजेपी के सुनील कुमार को हराया। भाजपा- 63802, बसपा- 27740, सपा- 80164.

2.39- करहल विधानसभा से सपा के सोवरन सिंह यादव ने 39000 से अधिक मतों से हराया। भाजपा- 55351, बसपा- 24873, सपा- 94428.

2.38- बीजेपी ने वाराणसी शहर दक्षिणी की सीट 12000 वोटों से जीती।

2.37- बाकी सभी 7 सीटों पर बीजेपी का कब्जा रहा।

2.36- सदर सीट पर सपा के नितिन अग्रवाल बीजेपी के राजा बख्श सिंह से 4990 वोटों से जीते।

2.35- मुजफ्फरनगर की सभी 6 सीटें भाजपा ने जीतीं।

2.34- वाराणसी दक्षिणी- नीलकण्ठ तिवारी-62691, राजेश मिश्रा-60760, राकेश त्रिपाठी-4070

2.33- वाराणसी: रोहनिया- सुरेन्द्र नारायण सिंह-47109 भाजपा, महेंद्र सिंह पटेल-26902 सपा, प्रमोद कुमार सिंह-14564 बसपा, कृष्णा पटेल-5838

2.32- बिजनौर की 8 सीटों में से 6 पर बीजेपी और 2 पर सपा का कब्जा।

2.32- बिजनौर- सूची चौधरी 23000 वोटों से जीतीं।

2.32- चादपुर- कमलेश सैनी 35000 वोटों से जीतीं।

2.32- नजीबाबाद- तसलीम 2000 वोटों से जीते।

2.32- नूरपुर- लोकेन्द्र चौहान जीते।

2.31- नहटौर- ओमकुमार 23730 वोटों से जीते।

2.31- नगीना- मनोज पारस जीते।

2.31- धामपुर- अशोक राणा 23000 वोटों से जीते।

2.31- बढ़ापुर- बीजेपी जीती।

2.27- मऊ से मुख्तार अंसारी आगे चल रहे हैं।

2.26- मुरादाबाद शहर विधानसभा से 15437 वोटो से भाजपा से रितेश गुप्ता जीते।

2.25- वाराणसी से शहर उत्तरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र जायसवाल जीते।

2.23- मेरठ की सात में से 6 सीटों पर बीजेपी जीती, एक सीट पर भाजपा से लड़ रहे लक्ष्मीकांत वाजपेयी हारे।

2.20- मैनपुरी सदर सीट से सपा के राजू यादव चुनाव जीते, बीजेपी के अशोक चौहान को हराया।

2.18- मुरादाबाद: कुंदरकी विधान सभा से सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान हुए विजयी।

2.16- अमरोहा विधानसभा 41 से सपा के काबीना मंत्री महबूब अली को जनता ने चौथी बार विधायकी से नवाजा।

2.15- महबूब अली को जनता ने 2002, 2007, 2012 एवं 2017 से लगातार जीत दिलाई है।

2.10- रायबरेली: बाहुबली विधायक राजा भइया, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह समेत एक अन्य के विरुद्ध 120 बी की धारा में मुकदमा दर्ज। कल रात ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अरखा में हुए हादसे में योगेंद्र यादव की हुई थी मौत। सीओ जिया उल हक की हत्या में मृतक था आरोपी।

2.09- दीदारगंज विधान में बसपा के सुखदेव राजभर ने सपा के आदिल शेख को हरा दिया।

2.08- सगड़ी विधानसभा से बसपा के बंदना सिंह ने सपा के जयराम पटेल को हरा दिया।

2.07- गोपालपुर विधान सभा सीट पर सपा के नफीस अहमद ने भाजपा के श्रीकृष्णपाल को हरा दिया।

2.06- निज़ामाबाद विधानसभा से सपा के आलमबदी ने बसपा के चंद्रदेव राम यादव करैली को हराकर पुनः निर्वाचित हुए है।

2.06- अतरौलिया विधानसभा से सपा के डॉक्टर संग्राम यादव,ने भाजपा के कन्हैया निषाद को हराकर लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए है।

2.05- विधान सभा आज़मगढ़ सीट से सपा से दुर्गा प्रसाद यादव आठवी बार विधायक चुने गये ,उन्होंने भाजपा के अखिलेश मिश्र गुड्डू को हरा दिया।

2.03- जसवंत नगर सीट से शिवपाल यादव जीते। जीत के लिए उन्होंने जनता को धन्यवाद कहा।

2.03- शिवपाल यादव ने कहा कि उन्हें जनता का फैसला मंजूर है और वह पार्टी की हार की समीक्षा करेंगे।

2.02- वाराणसी: शिवपुर में अनिल राजभर 54,160 मतों से जीते। उन्हें 1 लाख 10 हजार 245 वोट मिले।

2.00- रायबरेली: सदर से कांग्रेस प्रत्याशी अदिति सिंह लगभग 90 हजार वोटों से विजयी।

2.00- मुरादाबाद: बिलारी विधानसभा से सपा उम्मीदवार मोहम्मद फहीम विजयी।

2.00- मुरादाबाद: ठाकुरद्वारा से सपा उम्मीदवार नवाब जान विजयी।

1.59- रायबरेली: बछरावां से बीजेपी प्रत्याशी रामनरेश रावत विजयी।

1.59- आजमगढ़ की सगरी विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी वंदना सिंह 3202 वोटों से विजेता, निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के जयराम पटेल को हराया।

1.58- मैनपुरी भोगांव विधान सभा से बीजेपी के रामनरेश अग्निहोत्री 20000 से अधिक मतों से जीते, सपा के पूर्व मंत्री आलोक शाक्य को हराया।

1.58- फतेहाबाद से बीजेपी के जीतेन्द्र वर्मा 34364 वोटों से विजयी, सपा के डॉ. राजेंद्र सिंह को हराया।

1.58- फतेहपुर सीकरी से बीजेपी के उदयभान सिंह 52500 वोटों से विजयी, बसपा के सूरज पाल को हराया ।

1.55- नोएडा: दादरी से भाजपा प्रत्याशी तेजपाल 82714 वोटों से जीते।

1.54- वाराणसी दक्षिण से भाजपा के नीलकंठ तिवारी 500 वोटों से आगे, कांग्रेस के राजेश मिश्रा दूसरे नंबर पर।

1.52- नोएडा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह जीते।

1.44- मायावती ने चुनाव रद्द करने की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही चला तो यह लोकतंत्र के लिए घातक सिद्ध होगा।

1.43- मायावती ने इस बात पर भी सवाल उठाया है कि आखिर मुस्लिम लोगों का वोट भाजपा को कैसे गया। उनका मानना है कुछ गड़बड़ हुआ है।

यूपी चुनाव 2017 LIVE: मायावती ने ईवीएम मशीन पर उठाया सवाल, चुनाव रद्द करने की मांग

1.41- मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के ईवीएम मशीन पर उठाया सवाल। कहा कोई भी बटन दबाओ कमल को ही गया वोट।

1.40- रायबरेली-सदर से कांग्रेस प्रत्याशी अदिति सिंह लगभग 90 हजार वोटो से विजयी।

1.35- अब तक जीत: मोदी गठबंधन- 108 सीट, अखिलेश गठबंधन- 13 सीट, बसपा- 4 सीट, अन्य- 3

1.29- महोबा सदर से भाजपा के राकेश गोस्वामी 21000 वोटों से जीते, सपा-कांग्रेस गठबंधन के सिद्धि गोपाल साहू को हराया।

1.28- यूपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या 6.30 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस।

1.23- आगरा की ग्रामीण सीट से भाजपा की हेमलता दिवाकार कुशवाहा जीतीं।

1.15- मुजफ्फरनगर से भाजपा के कपिलदेव अग्रवाल जीते।

1.12- महोबा-चरखारी से भाजपा के बृजभूषण सिंह 44000 वोटों से जीते, सपा की उर्मिला सिंह राजपूत को हराया।

1.07- स्वाति सिंह चल रही हैं आगे।

1.06- मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव अभी भी पीछे।

1.05- लखनऊ की 9 में से 6 सीटों पर भाजपा का कब्जा, सिर्फ नॉर्थ और सेंट्रल में सपा।

1.02- बलिया: पुलिस ने मीडिया कर्मियों को मतगणना स्थल से हटाया, पुलिस से हुई झड़प।

1.00- कैराना सीट पर समाजवादी पार्टी के नाहिद हसन ने दर्ज की जीत।

1.00- थाना भवन से भाजपा के सुरेश राणा की जीत।

1.00- शामली से भाजपा के तेजेन्द्र निर्वाल जीते।

1.00- वाराणसी: रोहनिया से भाजपा के सुरेंद्र नारायण सिंह 27000 वोटों से आगे।

1.00- लखनऊ: बीकेटी से भाजपा 43922 वोटों से आगे।

12.54- सरधना से बीजेपी के संगीत सोम जीत के नजदीक।

12.54- कैंट से बीजेपी के सत्यप्रकाश जीत के नजदीक।

12.54- मुज़फ्फरनगर: पुरकाजी से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद उंटवाल विजयी।

12.51- नोएडा: जेवर विधानसभा से भाजपा के ठाकुर धीरेंद्र सिंह 22000 वोटों से जीते।

12.50- वाराणसी की 9 सीटों पर भाजपा आगे, शिवपुर सीट से भाजपा के अनिल राजभर जीते।

12.47- गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की तीन टीमें लखनऊ और अमेठी में सक्रिय।

12.45- सपा-कांग्रेस ने विकास के लिए गठबंधन किया, लोगों ने उसे स्वीकार नहीं किया। जीत का घमंड नहीं, हार भी एक नई सीख सिखाती है।

12.22- अब तक जीत: मोदी गठबंधन- 33 सीट, अखिलेश गठबंधन- 3 सीट, बसपा- 0 सीट, अन्य- 1

12.41- स्मृति ईरानी ने कहा- जहां-जहां पीएम मोदी गए वहां पर भाजपा जीती।

12.40- स्मृति ईरानी बोलीं- ऐसी बड़ी जीत की उम्मीद थी, मेरे लिए दोतरफा खुशी है।

12.37- उन्नाव: मोहान विधानसभा सीट से भाजपा के बृजेश रावत 31000 वोटों से जीते।

12.37- कैंट सरधना और हस्तिनापुर में बीजेपी निर्णायक लीड की तरफ बढ़ने लगी।

12.36- 1.30 पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी बसपा सुप्रीमो मायावती।

12.36- 2 बजे अपना इस्तीफा सौंपेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।

12.35- लक्ष्मी नारायण ने सपा-कांग्रेस गठबंधन के अतुल सिसौदिया को हराया।

12.35- मथुरा के छाता से भाजपा के चौधरी लक्ष्मी नारायण 70000 वोटों से जीते।

12.34- बुलंदशहर के गुलावठी इलाके में भाजपा और सपा समर्थक भिड़े, चले लाठी डंडे, एक दर्जन लोग घायल।

12.25- नोएडा में 66000 वोटों से भाजपा के पंकज सिंह आगे।

12.25- कुंडा से राजा भैया 80000 वोटों से आगे।

12.22- अब तक: मोदी गठबंधन- 306 सीट, अखिलेश गठबंधन- 71 सीट, बसपा- 18 सीट, अन्य- 8

12.21- केशव प्रसाद मौर्या ने लखनऊ में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न।

12.18- महोबा-सदर से भाजपा के राकेश गोस्वामी आगे, सपा के सिद्धगोपाल पीछे।

12.17- चरखारी से भाजपा के ब्रजभूषण सिंह आगे, सपा की उर्मिला सिंह राजपूत पीछे।

12.16- लखनऊ पश्चिम से भाजपा के आशुतोष टंडन आगे, 48000 वोटों से आगे।

12.15- राजनाथ सिंह बोले- भाजपा की जीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनता में विश्वसनीयता, उनके कुशल नेतृत्व और सुशासन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की विजय है।

12.14- अखिलेश यादव शाम 5 बजे 5 कालीदास मार्ग पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

12.13- गोरखपुर की चौरी चौरा सीट पर भाजपा प्रत्याशी की निर्णायक बढ़त।

12.12- इलाहाबाद की 9 सीटों पर भाजपा आगे।

12.10- भाजपा की जीत पर नरेंद्र मोदी और अमित शाह पार्टी कार्यालय में 3.30 बजे लोगों को संबोधित करेंगे।

12.09- वाराणसी की सभी 8 सीटों पर भाजपा आगे।

12.07- गोरखपुर में बीजेपी 7 सीटों पर आगे।

12.06- नोएडा से भाजपा के पंकज सिंह 52000 वोटों से आगे।

12.05- लखीमपुर की 6 सीटों पर भाजपा की जीत पक्की, 2 सीटों पर आगे।

12.05- यूपी की करीब 100 मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर भी भाजपा आगे।

12.02- देवबंद, धनौरा, राठ, फूलपुर, कोराव, मनकापुर और सिसवा पर बीजेपी की जीत।

11.32- अब तक: मोदी गठबंधन- 305 सीट, अखिलेश गठबंधन- 69 सीट, बसपा- 20 सीट, अन्य- 9

11.59- अब तक 7 सीटों पर आए नजीते, सभी पर भाजपा ने दर्ज की जीत।

11.52- शिवपाल बोले- नेताजी को हटाया और अपमान किया गया, जिसकी वजह से हारे।

11.50- शिवपाल यादव का अखिलेश पर हमला, बोले- ये समाजवादियों की हार नहीं, घमंड की हार है।

11.48- मनकापुर सीट पर भाजपा की जीत।

11.46- सिसवा से भाजपा के प्रत्याशी रामपति शास्त्री जीते।

11.36- हमीरपुर की राठ सीट पर भाजपा की दूसरी जीत, मनीषा अनुरागी जीतीं।

11.35- रविशंकर प्रसाद ने कहा है- ये चुनाव नहीं क्रांति है।

11.34- मिर्जापुर में पांचों सीटों पर भाजपा 10 से 15 हजार वोटों से आगे।

11.32- अब तक: मोदी गठबंधन- 303 सीट, अखिलेश गठबंधन- 69 सीट, बसपा- 23 सीट, अन्य- 8

11.30- इटावा से बीजेपी 18566 वोटों के साथ, सपा 16164 और बसपा 9624 वोटों पर।

11.28- शाहजहांपुर विधानसभा सीट पर 9 हजार वोट से बीजेपी आगे।

11.27- तिलहर विधानसभा से 1 हजार वोट से कांग्रेस के जितिन प्रसाद आगे।

11.25- बरेली की 9 में से 8 सीटों पर भाजपा आगे।

11.24- नोएडा सीट से भाजपा के पंकज सिंह 40000 वोटों से आगे।

11.18- पहला नतीजा आया सामने, सहारनपुर की देवबंद सीट से भाजपा के बृजेश की हुई जीत।

11.16- कांग्रेस के राजीव शुक्ला ने कहा कि हम नतीजों का आदर करते हैं, लेकिन विकास की हार हुई है और वोटबैंक की राजनीति जीती है।

11.15- भाजपा के राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा है कि कांग्रेस का हाथ पापों से काला हो चुका है, इसे अब जनता कभी नहीं स्वीकार करेगी।

11.13- रायबरेली: सदर सीट पर कांग्रेस की अदिति सिंह आगे।

11.13- रायबरेली: सरेनी सीट पर बीजेपी से धीरेंद्र बहादुर सिंह आगे।

11.12- रायबरेली: हरचंदपुर सीट पर बीजेपी से कंचन लोधी आगे।

11.12- रायबरेली: बछरावां सीट पर बीजेपी से राम नरेश रावत आगे।

11.11- रायबरेली: ऊंचाहार सीट पर सपा से मनोज पांडेय आगे।

11.11- रायबरेली: सलोन सीट पर बीजप से दलबहादुर कोरी आगे।

11.08- अब तक: मोदी गठबंधन- 306 सीट, अखिलेश गठबंधन- 71 सीट, बसपा- 18 सीट, अन्य- 8

11.07- सरोजनी नगर सीट से अखिलेश के भाई अनुराग यादव पीछे।

11.07- सरोजनी नगर सीट से भाजपा की स्वाति सिंह 20000 वोटों से आगे।

11.07- भदोही से विजय मिश्रा 18000 वोटों से आगे।

11.06- बिजली मंत्री पीयूष गोयल बोले- कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की। वाराणसी के इंचार्ज थे गोयल।

11.05- मेरठ शहर में लक्ष्मीकांत वाजपेयी 5000 वोटों से आगे।

11.04- 38000 वोटों से कुंडा सीट पर राजा भइया आगे ।

11.04- राजा भैया समर्थित विनोद सरोज भी 22000 वोटों से आगे ।

11.00- जसवंत नगर से शिवपाल सिंह 11278 वोटों से आगे।

10.58- अमेठी विधानसभा सीट पर भाजपा की गरिमा सिंह 12063 वोटों से आगे।

10.56- अमेठी सीट पर कांग्रेस की अमिता सिंह को 4011 वोट, सपा के गायत्री को 9393 वोट और बसपा के रामजी मौर्य को मिले 3996 वोट।

10.54- अभी तक 302 पर मोदी गठबंधन, 71 पर अखिलेश गठबंधन, 20 पर बसपा और 10 सीटों पर अन्य आगे।

10.54- भाजपा ने पार किया 300 का आंकड़ा।

10.52- कानपुर में भाजपा समर्थकों ने मनाया जश्न।

bjp

10.51- राजनाथ सिंह के बेटे पंकज नोएडा सीट पर 15766 वोटों से आगे।

10.50- सरधना सीट पर संगीत सोम आगे। सपा के अतुल को 11884, कांग्रेस के इमरान को 5670 और भाजपा के संगीत सोम को 22,209 वोट मिले।

10.45- भाजपा की स्वाति सिंह पीछे।

10.44- मुलायम की बहू अपर्णा यादव पीछे, रीता बहुगुणा जोशी आगे।

10.43- मऊ सदर में महेंद्र राजभर को 7971 वोट, मुख्तार अंसारी को 8571 वोट और अल्ताफ अंसारी को 5757 वोट मिले।

10.42- इलाहाबाद शहर उत्तरी में भाजपा के हर्ष को 15355, कांग्रेस के अनुग्रह को 9068 और बसपा के अमित को 4968 वोट।

10.41- बरेली 9 विधानसभाओं में 7 पर बीजेपी आगे, आंवला और बिथरी में सपा आगे।

10.40- भदोही ज्ञानपुर में बाहुबली विजय मिश्रा निषाद पार्टी से सात हजार वोटों से आगे।

10.26- अभी तक 295 पर मोदी गठबंधन, 74 पर अखिलेश गठबंधन, 25 पर बसपा और 9 सीटों पर अन्य आगे।

10.25- यूपी में सभी 403 सीटों के रुझान आए।

10.23- अमेठी से गायत्री प्रजापति 1557 वोटों से पीछे, भाजपा की गरिमा सिंह आगे।

10.22- ललितपुर विधान सभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी 9000 वोटों पर आगे

10.21- मऊ में बसपा के मुख्तार अंसारी तीसरे नंबर पर। भाजपा के महेंद्र राजभर दूसरे और अल्ताफ अंसारी पहले नंबर पर।

10.20- हस्तिनापुर से भाजपा के दिनेश खटीक 11,362 वोटों से आगे।

10.18- भाजपा को मोदी के प्रचार का फायदा, जहां-जहां गए वहां की सीट पर आगे चल रही है भाजपा।

10.17- रुझानों पर केशव प्रसाद मौर्य बोले- पीएम मोदी की वजह से जीती है भाजपा।

10.16- जागेश्वर से कांग्रेस के गोविंद सिंह कुंजवाल पीछे।

10.16- अमेठी से गायत्री प्रजापति हुए पीछे।

10.15- अंबेडकर नगर से सपा के शंखलाल माझी पीछे।

10.14- अकबरपुर से बसपा के रामअचल राजभर आगे।

10.13- आदित्यनाथ ने कहा कि एसपी-कांग्रेस गठबंधन देश हित में नहीं है, जिसे लोगों ने भी नकारा।

10.12- रुझानों पर योगी आदित्यनाथ बोले- कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा, प्रचंड बहुत से बनाएंगे सरकार।

10.10- अमरोहा विधानसभा से सपा के महबूब अली आगे।

10.08- अभी तक 266 पर मोदी गठबंधन, 70 पर अखिलेश गठबंधन, 27 पर बसपा और 12 सीटों पर अन्य आगे।

10.07- लखनऊ की 9 में से 8 सीटों पर भाजपा आगे।

10.06- बरेली की 9 में से 6 सीटों पर भाजपा आगे।

10.05- मुरादाबाद: कुन्दरकी सपा हाजी रिज़वान आगे।

10.04- मुरादाबाद: बिलारी बीजेपी सुरेस सैनी आगे।

10.04- मुरादाबाद: ठाकुरद्वारा बीजेपी राजपाल आगे।

10.03- मुरादाबाद: कांठ बीजेपी आगे राजेश चुन्नू आगे।

10.03- मुरादाबाद: मुरादाबाद नगर सपा युसूफ अंसारी आगे।

10.02- मुरादाबाद: मुरादाबाद देहात सपा हाजी इकराम आगे।

10.01- शाहजहांपुर: नगर विधानसभा सीट से बीजेपी के सुरेश कुमार खन्ना 10000 वोट से सपा से आगे।

9.57- बीजेपी वाराणसी के आठों सीटो पर चली रही आगे।

9.55- इलाहाबाद की तीन सीटों मेजा, फूलपुर और करछना पर भाजपा पीछे।

9.54- देवरिया की सभी सात सीटों पर भाजपा आगे।

9.55- इलाहाबाद की तीन सीटों मेजा, फूलपुर और करछना पर भाजपा पीछे।

9.54- देवरिया की सभी सात सीटों पर भाजपा आगे।

9.52- अभी तक 266 पर मोदी गठबंधन, 70 पर अखिलेश गठबंधन, 27 पर बसपा और 12 सीटों पर अन्य आगे।

9.51- जसवंत नगर सीट पर शिवपाल यादव पीछे।

9.50- गोरखपुर से भाजपा के राधा मोहन दास आगे।

9.50- हरदोई से नितिन अग्रवाल पीछे।

9.49- भाजपा के सिद्धार्थनाथ सिंह इलाहाबाद पश्चिम सीट से आगे।

9.49- दादरी से भाजपा के तेजपाल नागर आगे।

9.46- भाजपा के पंकज सिंह 2030 वोटों से आगे।

9.46- रघुराज प्रताप सिंह कुंडा सीट से आगे।

9.43- अभी तक 250 पर मोदी गठबंधन, 68 पर अखिलेश गठबंधन, 29 पर बसपा और 11 सीटों पर अन्य आगे।

9.34- जसवंत नगर सीट से अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव हुए आगे।

shivpal yadav

9.34- भाजपा को 1991 से अधिक सीटें मिलने की संभावना। 1991 में 221 सीटों पर मिली थी जीत।

9.31- भाजपा के सुरेश कुमार थाना भवन से पीछे।

9.31- नोएडा से राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह आगे।

9.31- कांग्रेस के जितिन प्रसाद तिलहर से पीछे।

9.31- स्वार से कांग्रेस के अब्दुल्ला आजम आगे।

9.31- कुंडा से राजा भैया पीछे।

9.27- रुझानों में बहुमत मिलने पर लखनऊ में भाजपा समर्थकों में जश्न का माहौल।

celebrate

9.21- अभी तक अभी तक 203 पर मोदी गठबंधन, 50 पर अखिलेश गठबंधन, 35 पर बसपा और 12 सीटों पर अन्य आगे।

9.21- भाजपा को अब तक के रुझानों में मिला बहुमत।

9.16- बहुमत से सिर्फ 17 सीट पीछे भाजपा, 185 सीटों पर है आगे।

9.14- वाराणसी, इलाहाबाद, जालौन, बस्ती के अलावा जहां-जहां पीएम मोदी ने रैली की उन सभी सीटों पर भाजपा आगे।

9.12- अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव अपने गढ़ जसवंत नगर सीट पर पीछे।

9.11- अभी तक 152 पर मोदी गठबंधन, 47 पर अखिलेश गठबंधन, 28 पर बसपा और 8 सीटों पर अन्य आगे।

9.11- यूपी में मोदी की लहर, तिगुनी से अधिक सीटों पर आगे।

9.08- अभी तक 140 पर मोदी गठबंधन, 44 पर अखिलेश गठबंधन, 28 पर बसपा और 7 सीटों पर अन्य आगे।

9.05- स्वार सीट से बसपा के नवाब काजिम आगे।

9.01- अभी तक 111 पर मोदी गठबंधन, 40 पर अखिलेश गठबंधन, 26 पर बसपा और 7 सीटों पर अन्य आगे।

9.00- वाराणसी की पिंडरा सीट से कांग्रेस के अजय राय आगे।

8.59- गोरखपुर शहर से भाजपा आगे।

8.58- रामपुर से सपा के आजम खान आगे।

8.58- रामपुर खास से कांग्रेस आगे।

8.55- यूपी में भाजपा की सेंचुरी, 100 सीटों पर आगे।

8.54- मथुरा से भाजपा प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा आगे।

8.54- अयोध्या से सपा के पवन पांडे आगे चल रहे हैं।

8.53- हरदोई से सपा के नितिन अग्रवाल आगे।

8.53- अभी तक 87 पर मोदी गठबंधन, 29 पर अखिलेश गठबंधन, 21 पर बसपा और 5 सीटों पर अन्य आगे।

8.52- सरोजनी नगर से भाजपा की स्वाति सिंह पीछे, अखिलेश के चचेरे भाई अनुराग आगे।

8.52- अमेठी से सपा के गायत्री प्रजापति आगे। दोनों रानियां पीछे।

8.51- इटवा से माता प्रसाद पांडे पीछे।

8.50- पडरौना से स्वामी प्रसाद मौर्य आगे। भाजपा से लड़ रहे हैं चुनाव।

8.49- लखनऊ पूर्व से भाजपा के आशुतोषआगे।

8.48- यूपी में भाजपा की लहर। सपा गठबंधन से तिगुनी सीटों पर आगे है भाजपा।

8.45- रायबरेली से अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह आगे।

8.44- अभी तक 66 पर मोदी गठबंधन, 28 पर अखिलेश गठबंधन, 19 पर बसपा और 4 सीटों पर अन्य आगे।

8.43- भाजपा ने छुआ 50 का आंकड़ा।

8.42- 84 सीटों के रुझान आए सामने। अभी तक 47 पर मोदी गठबंधन, 24 पर अखिलेश गठबंधन, 9 पर बसपा और 4 सीटों पर अन्य आगे।

8.41- मेरठ से लक्ष्मीकांत बाजपेयी आगे।

8.40- राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह आगे। नोएडा सीट से लड़े हैं चुनाव।

8.39- यूपी में भाजपा सबसे आगे। सपा गठबंधन से दोगुनी सीटें भाजपा के पास।

8.38- अभी तक 39 पर मोदी गठबंधन, 18 पर अखिलेश गठबंधन, 9 पर बसपा और 4 सीटों पर अन्य आगे।

8.37- लखनऊ कैंट से मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव पीछे। रीता बहुगुणा जोशी आगे।

8.36- सोरांव से अपना दल के उम्मीदवार आगे।

8.36- इलाहाबाद पश्चिम से सिद्धार्थ सिंह आगे।

8.35- ड्रोन कैमरों से हो रही है लखनऊ सेंटर पर निगरानी।

8.34- समाजवादी पार्टी के नेता और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने कहा- गिनती शुरू हो गई है, हमारी बड़ी जीत होगी।

8.30- अभी तक 26 पर मोदी गठबंधन, 20 पर अखिलेश गठबंधन, 15 पर बसपा और 3 सीटों पर अन्य आगे।

8.30- इलाहाबाद की सभी सीटों पर भाजपा आगे।

8.29- थाना भवन सीट से भाजपा के सुरेश राणा आगे।

8.28- बुलंदशहर से बसपा आगे।

8.26- मोदी गठबंधन ने छुआ 20 का आंकड़ा।

8.25- अभी तक भाजपा 16, सपा-कांग्रेस 12, बसपा 11 और अन्य 2 सीटों पर आगे।

8.25- सरधना से संगीत सोम आगे चल रहे हैं।

8.24- रामपुर से समाजवादी पार्टी के आजम खान पीछे चल रहे हैं।

8.18- 19 सीटों के रुझान आए। 7 पर सपा-कांग्रेस, 7 पर भाजपा, 4 पर बसपा और 1 पर अन्य आगे।

8.17- यूपी के 9 सीटों के रूझान आए। दो पर सपा-कांग्रेस, दो पर भाजपा, तीन पर बसपा और एक अन्य पर आगे।

8.15- कुंडा से राजा भइया आगे।

8.13- पहला रुझान आया, यूपी के मऊ में मुख्तार अंसारी आगे। बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं अंसारी।

8.10- उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 78 केन्द्रों पर हो रही है वोटों की गिनती।

8.00- वोटों की गिनती हुई शुरू। चुनाव आयोग के अनुसार करीब 9 बजे खत्म होगा पहला राउंड।

7.35- सपा के मंत्री रविदास मेहरोत्रा ने कहा- समाजवादी पार्टी के कांग्रेस के गठबंधन से पार्टी को हुआ है नुकसान।

7.15- योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सपा-बसपा का कुशासन खत्म होगा और भाजपा की जीत के साथ सुशासन स्थापित होगा। वह बोले कि भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की होने वाली जीत का पूरा श्रेय पीएम मोदी और अमित शाह को जाता है।

7.10- इलाहाबाद के साईं मंदिर में भाजपा के सिद्धार्थनाथ ने की पूजा।

7.07- उत्तर प्रदेश में भाजपा के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कहा है कि समाजवादी पार्टी और बसपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। हम दो तिहाई बहुमत से जीत रहे हैं।

7.00- समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में किया हवन।

sp havan

6.50- समाजवादी पार्टी के राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि आज चुनाव नतीजों में सपा-कांग्रेस के गठबंधन की जीत होगी और हम उन लोगों का पर्दाफाश कर देंगे जो मुख्यमंत्री के खिलाफ साजिश कर रहे हैं।

6.15- चुनावी गणना से पहले लखनऊ कैंट से भाजपा की उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी ने हजरतगंज के हनुमान मंदिर में पूजा की।

RITA

पंजाब चुनाव 2017 LIVE: पढ़िए विधानसभा चुनाव परिणाम के ताजा अपडेट्सपंजाब चुनाव 2017 LIVE: पढ़िए विधानसभा चुनाव परिणाम के ताजा अपडेट्स

यूपी में इस बार किसकी सरकार?

यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन के बीच माना जा रहा है। सभी दलों ने सियासी तौर पर अपनी रणनीति को अंजाम दिया। यूपी में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी ने इस बार कांग्रेस से गठबंधन किया और चुनाव मैदान में उतरी है। वहीं दूसरी ओर बसपा सुप्रीमो मायावती ने अकेले ही मोर्चा संभाला। उन्होंने दलित और मुस्लिम समीकरण को साधने की कोशिश करते हुए अपनी सियासी रणनीति बनाई।

वहीं भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो 2014 के आम चुनाव में जिस तरह से यूपी में बीजेपी की लहर देखने को मिली, पार्टी एक बार फिर से उसे जारी रखने की कवायद में जुटी रही। यही वजह है कि यूपी में सीएम कैंडिडेट घोषित नहीं करके पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही चेहरे पर चुनाव लड़ा।

उत्तराखंड चुनाव 2017 LIVE: पढ़िए विधानसभा चुनाव परिणाम के ताजा अपडेट्सउत्तराखंड चुनाव 2017 LIVE: पढ़िए विधानसभा चुनाव परिणाम के ताजा अपडेट्स

चुनाव कार्यक्रम पर एक नजर

4 जनवरी को चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंका। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही यहां तमाम दलों ने अपनी चुनावी रणनीति यहां बनानी शुरू कर दी। आबादी के मामले में यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। यही नहीं, अकेले यूपी से राज्यसभा के कुल 30 सदस्य चुनकर आते हैं, इस लिहाज से यूपी का चुनाव देश की राजनीति में काफी अहमियत रखता है।

उत्तर प्रदेश में कुल 403 सीटों पर चुनाव सात चरणों में हुआ, पहले चरण का मतदान 11 फरवरी, दूसरे चरण का मतदान 15 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 19 फरवरी, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, पांचवे चरण का मतदान 27 फरवरी, छठे चरण का मतदान 4 मार्च और आखिरी चरण का मदान 8 मार्च को संपन्न हुआ। सभी चरणों के औसत मतदान पर नजर डालें तो इस बार यूपी में कुल 60.76 फीसदी मतदान हुआ। वहीं 9 मार्च को अंबेडकरनगर की आलापुर सीट पर सपा उम्मीदवार के निधन के चलते मतदान हुआ था।

2012 में हुए विधानसभा चुनाव पर एक नजर

यूपी में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी, भाजपा, बसपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल हैं। 2012 में समाजावादी पार्टी ने 403 में से कुल 224 सीटें जीती थीं, जबकि बसपा के खाते में सिर्फ 80 सीटें आई थीं। वहीं भाजपा तीसरे पायदान पर रही थी और उसे 47 सीटें हासिल हुई थी। कांग्रेस पर नजर डालें तो उसे 2012 में 22 सीटें और आरएलडी को 10 सीटें मिली थी। इस लिहाज से देखें तो प्रदेश में सपा सबसे बड़ी पार्टी है और बसपा दूसरे नंबर की पार्टी। हालांकि ये तो बीती बात हो गई इस बार के एग्जिट पोल के नतीजे कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

English summary
Get live results of Uttar Pradesh assembly election 2017. Read latest party-wise election results in UP with fastest updates. Read how many seats BJP, SP, Congress and BSP won in UP elections.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X