पंजाब के AAP नेताओं पर 52 महिलाओं के यौन शोषण का आरोप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी इन दिनों अपने नेताओं के चाल-चलन को लेकर आलोचनाओं के घेरे में हैं। हाल ही में उसके नेता के सीडी कांड ने उसके दावों और वादों को झूठा साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इससे पहले की सीएम केजरीवाल अपनी पार्टी पर लगे सेक्स स्कैंडल के धब्बों को धोने की कोशिश करते उन्हें एक और परेशान कर देने वाली खबर आयी है।

पंजाब की एक महिला नेता और पार्टी की पूर्व कन्विनर ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर 52 महिला वालेंटियर्स से यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

52 महिलाओं की लिखित शिकायत

अमनदीप कौर, नाम की ये महिला फिरोजपुर की रहने वाली हैं और इन्होंने दावा किया है कि उनके पास 52 महिलाओं की लिखित शिकायत है, जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए, उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठायी है। इन 52 महिलाओं में वो भी शामिल हैं और उनके साथ भी अनुचित काम हुआ है।

महिला का कहना है कि महिलाओं के साथ हो रहे यौन-शौषण के खिलाफ उसने पार्टी के हाईकमान से मदद मांगी थी लेकिन उन्होंने उसकी मदद करने के बजाय मामले को दबाने में दिलचस्पी दिखायी। महिला ने कहा कि पार्टी के अंदर संदीप सिंह जैसे कई दानव मौजूद हैं, जिनके बारे में सीएम केजरीवाल को पहले बताया गया था।

वो खुद अन्याय की शिकार है, उनकी फोटो को अश्लील ढंग से पार्टी के नेताओं ने सोशल मीडिया पर लीक करवाई थी। इस आरोप के बाद पंजाब महिला आयोग ने डीजीपी से इस मामले की जांच के लिए कहा है।

विधायक कर्नल देविंदर सहरावत ने भी लगाया था आरोप

मालूम हो इससे पहले विधायक कर्नल देविंदर सहरावत ने भी नेता संजय सिंह पर आरोप लगाया था कि वह पंजाब विधानसभा चुनाव में टिकट का वादा कर महिलाओं का शोषण कर रहे हैं, जिस पर संजय सिंह ने गुस्सा दिखाते हुए कहा था कि ये सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है और वो इस बात के लिए देविंदर सहरावत पर मानहानि का केस करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+