पंजाब: ट्रक से टकराई अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के काफिले की कार, CISF जवान की मौत

नई दिल्‍ली। बुधवार देर रात अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का काफिला मोगा में हादसे का शिकार हो गया। एक गाड़ी ट्रक से टकराते हुए ओवरब्रिज की रेलिंग से जा भिड़ी। इस हादसे में एक सीआईएसएफ जवान की मौत हो गई, वहीं 5 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्‍त हुआ जब जब लुधियाना के मुल्लापुर दाखां से मजीठिया गांव बादल जा रहे थे। मोगा में कोटकपूरा बाईपास पर उनके काफिले की एक इनोव कार में सवार 5 लोग हादसे का शिकार हो गए।

पंजाब: ट्रक से टकराई अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के काफिले की कार, CISF जवान की मौत

सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनके काफिले को टक्कर मार दी। इस हादसे में बिक्रम सिंह मजीठिया की बुलेटप्रूफ कार ट्रक की चपेट में आने से बच गई लेकिन उनके साथ चल रहे CISF के जवानों की एस्कॉर्ट गाड़ियों के काफिले में से एक गाड़ी बेकाबू ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक की टक्कर से ये एस्कॉर्ट कार पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में 28 वर्षीय गुड्डू कुमार नाम के एक CISF जवान की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार जवान गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

हादसे के बाद बिक्रम सिंह मजीठिया ने घायल जवानों को खुद ही नजदीक के डीएमसी अस्पताल में पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है। आपको बता दें कि 43 साल के बिक्रमजीत सिंह मजीठिया अकाली दल के नेता हैं और वर्तमान में अकाली यूथ विंग के अध्यक्ष हैं। वो केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के छोटे भाई हैं और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के रिश्ते में साले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+