फेमस कैफे के लेडीज वॉशरूम में लगा था हिडेन कैमरा, लड़की ने देखा और सोशल मीडिया पर बताया सबकुछ

नई दिल्‍ली। पुणे के एक जानेमाने कैफे के वॉशरूम में कैमरा मिलने का मामला सामने आया है। कैफे का नाम बीहाइव (BeHive) है और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर किरकिरी हो रही है। बीते 3 नवंबर को एक युवती ने कैफे के वॉशरूम में कैमरा पकड़ा था। उसने ट्विटर पर कई सारे पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी। उस लड़की ने बताया कि एक दूसरी लड़की ने कैफे के वॉशरूम में छिपा हुआ कैमरा देखा था। जब उसने और उसके दोस्तों ने इस बात की शिकायत मैनेजमेंट से की, तब उनसे थोड़ा इंतजार करने को कहा गया। और तब तक हिडन कैमरा वहां से निकाल लिया गया।

फेमस कैफे के लेडीज वॉशरूम में लगा था हिडेन कैमरा, लड़की ने देखा और सोशल मीडिया पर बताया सबकुछ

क्‍या लिखा ट्वीट में

एक बाद एक ट्वीट कर लड़की ने लिखा 'जब शिकायत करने वालों ने वहां से जाने से मना कर दिया तब मैनेजमेंट ने उन्हें घूस देने की कोशिश की। साथ ही उन लोगों ने Zamoto पर कैफे के लिए जो रिव्यू डाला था उसे भी डिलीट कर दिया। अब कैफे ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर दिया है और जोमैटो पर भी 'अस्थायी रूप से बंद' लिख दिया है। हम इस तरह उन्हें नहीं जाने दे सकते।' उसने लिखा 'प्लीज इस पर रिपोर्ट करें। कैफे बीहाइव के बारे में सबको बताएं। लेकिन प्लीज उस लड़की का नाम उसकी परमिशन के बिना किसी को न बताएं'।

इस ट्वीट के साथ शिकायत करने वाली लड़की के पोस्ट भी शेयर किए गए। शिकायत करने वाली लड़की ने लिखा था। 'एक लड़की होने के नाते मैं हमेशा ही पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने से डरती हूं। जब भी करती हूं 100 बार चेक करती हूं कि कहीं हिडन कैमरा तो नहीं लगा है। अब इस तरह के बड़े कैफे भी लड़कियों के लिए सेफ नहीं हैं। फोन कैमरा मिलने पर जब मैनेजमेंट से शिकायत की, तब उन्होंने कई सारे बहाने बनाए। जब हमने वहां हंगामा किया तब मैनेजर ने हमसे कहा- तुम लोग क्या चाहते हो?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+